राशिफल

राशिफल 15 मार्च 2023: आज का दिन 3 राशियों के लिए लाया है खुशियां, भगवान गणेश दूर करेंगे दुख

आज हम आपको बुधवार 15 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। काम में आ रही रुकावट खत्म हो जाएगी। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको रोजगार के नए नए अवसर प्राप्त होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उल्लास से भरपूर रहने वाला है। बिजनेस में तगड़ा लाभ मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का साथ प्राप्त होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने के लिए योजना बना चुके हैं, तो उसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके जीवन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। नई योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपका रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। संगीत सीख रहे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी कोई रचना लोगों को काफी पसंद आएगी। किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। मार्केट जाने से पहले सामानों की लिस्ट तैयार कर लीजिए। पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपनी मंजिल जरूर मिलेगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों की मदद के लिए आप हर समय तैयार रहेंगे। आपको कोई ऐसा काम दिया जाएगा जिसे करने में आप बहुत रुचि दिखाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। आपको काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप दूसरों की हर संभव मदद करते हुए नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बना सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार आएगा। साहित्य के क्षेत्र में रुचि होने से आप कोई किताब पढ़ने का मन बनाएंगे। इस राशि के जो लोग कला जगत से जुड़े हुए हैं, उनको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने करियर से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लेकिन सोच विचार जरूर करना चाहिए। नौकरी करने वाले लोगों को अचानक किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है, काम की वजह से हो सकता है कि आप परिवार को पूरा समय ना दे पाएं, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। नए कामों को करने में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अपनी बात कहने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि के छोटे बच्चों की सेहत अच्छी रहेगी। अगर आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह चिंता भी दूर हो जाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। काम की गति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आप अगर कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। शाम का समय अपने बच्चों के साथ बिताएंगे, इससे आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके घर में खुशियां आएंगी। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ आपके तालमेल बेहतर बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घर के पुराने फर्नीचर को आज बदलने का मन बनाएंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। रिश्तो और काम के बीच बैलेंस बना रहेगा। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं, बच्चों को काफी अच्छा लगेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में पूरा लगेगा। अगर किसी विषय में परेशानी होती है, तो टीचर की मदद से दूर हो जाएगी। आप फल की चिंता ना करके, अपने काम को बेहतर करने में लगे रहेंगे। भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। घर में सब खुश रहेंगे। जो लोग फिल्म क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनका दिन आज थोड़ा व्यस्त भरा रहेगा। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button