अध्यात्म

राशिफल 18 मई 2018 : इन 5 राशिवालों के लिए शुरू हो रहा है शुभ समय, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 18 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 18 May 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घट सकती हैं। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाना पैदा हो सकती है। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। मनोरंजन और आराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जोश में आकर किसी से कोई वादा भी न करें। आज आप खुद अपने ही विचारों में उलझ सकते हैं। आज मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास के साथ काम करना है और उसमें आपको जरुर सफलता मिलेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी कहते हैं आज आपके अंदर काफी ऊर्जा देखने को मिलेगी। मुश्किल हालात का भी धैर्य से सामना करेंगे। वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे। अपने पुराने शौक पूरे करने का मन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी ओर से सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। लाभ होगा। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। आज आप अपने जज्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे वे सब आज ठीक हो जायेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज व्यवसाय के व्यक्ति को एक नया व्यापार भागीदार या प्रस्ताव मिल सकता है। अविवाहितों को एक लंबे समय के बाद मिलने का मौका मिल सकता है। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपको कानूनी मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके पति के प्रति आपके झुकाव में वृद्धि होगी। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करने की आवश्यकता है जिसके साथ आप असहज महसूस कर रहे हैं। आज इस कार्य के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। क्योंकि आपका साथी आपके विचारों के प्रति ग्रहणशील होगा और आपके बारे में उनसे बात करने को तैयार होगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं। और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएगे। भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी तथा कामकाजों में मन लगेगा। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बातचीत और संबंधों में सुधार हो सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे सांझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करने की आवश्यकता है। जिसके साथ आप असहज महसूस कर रहे हैं। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। आज इस कार्य के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। क्योंकि आपका साथी आपके विचारों के प्रति ग्रहणशील होगा और आपके बारे में उनसे बात करने को तैयार होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। सपने साकार करने का समय है। अपनी बात साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने कामकाज को आशावादी नजरिये से देखेंगे तो उसके अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई- बंधुओं से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। ऐसा करने से ही भाग्य की परतें आपके हित में खुलती चली जाएँगी। आत्मसंयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। कामकाज में दबाव बढ़ेंगे तो घर-परिवार की चिंताएं भी बढेंगी इसलिए काम से जुड़े दबाव को चुनौती की रूप में लेना होगा। जो जिन्दगी में मिला है उससे संतोष पा लेना भी सीखना ही होगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button