राशिफल

राशिफल 20 मई 2018: ये 6 राशिवाले हैं आज बेहद भागयशाली,बनेंगे इनके काम, बाकियों को होगा नुक्सान

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 20 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 20 May 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम भी आज आप बना सकते हैं। जो बात कोई और नहीं समझ सकेगा आप उसे समझ जाएंगे और इस कारण कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। सेहत बिगड़ सकती है। आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम आपको भविष्य में लाभ देगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज के दिन सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। साझेदारी से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा में नौकरी मनोनुकूल रहेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है। लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा। धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है। मन में नई उमंगे आएंगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं तो प्रयास करें, आपका प्रयास सफल होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। मेहनत और यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होगा और मन की अशांति दूर करेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज आपके संबंध में तनाव रहेगा। जिसका असर आपकी रोमांटिक जिन्दगी पर पड़ेगा। हर विषय पर साथी से बात करके व अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके आप यह गलतफहमी दूर कर सकते हैं। आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपनी बातों को लेकर थोड़े जिद्दी रहेंगे। ये स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है। आप दोस्तों के किसी भी तरह के मामलों में पड़कर समय खराब न करें। अपने काम पर ध्यान दें। ज्यादा व्यस्त रहेंगे। हर तरह की मेहनत और कोशिशों के बावजूद कुछ न कुछ काम पेंडिंग हो सकता है। आपके मन में किसी न किसी चीज को लेकर संदेह भी रहेगा। अगर आप कही निवेश करने वाले हैं तो निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर एक बार विचार कर लें। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है, लेकिन इस काम को पूरा करने के लिए आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा तभी सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है। संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। जो लोग कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों में उलझने से तनाव बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे। कार्यस्थल पर जल्दबाजी नुकसानदायी हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन आपके स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं, सचेत रहें। आज नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना उचित होगा। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होने की संभावना है। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी। आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में लगे युवाओं के लिए अनुकूल दिन है। मेहनत के अनुकूल लाभ मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आज आप अपनी निजी जिंदगी में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप अपने नए रिश्तें की शुरुआत भी कर सकते हैं, आज के दिन शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक कायम रहेगा। आज काम का अत्यधिक बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जायदाद से संबंधित आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button