राशिफल

राशिफल 22 मई 2023: आज 6 राशियों पर मेहरबान हुए महादेव, शुरू होंगे सुनहरे दिन, दूर होंगे दुख

आज हम आपको सोमवार 22 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपको आज पैसों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। सोच समझकर ही किसी योजना में पूंजी निवेश करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पूरे दिन मौज-मस्ती और आनंद में समय व्यतीत करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपके वेतन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय अच्छा रहेगा। बेकार की बातों में अपना समय व्यर्थ ना करें। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अधिक तनाव लेने से बचें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कामों में भी खर्चा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको अपने घरेलू खर्च पर लगाम रखना होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। दूसरों के विचारों और बातों से इतना प्रभावित ना हों कि आपकी सेहत पर असर हो।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का जरूर फल प्राप्त होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर नजर रखने की आवश्यकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने खास हैं। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कोई नई बात पता चल सकती है। किसी विवाद की आशंका बनी हुई है इसलिए आपको बचने का प्रयास करना होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ खुशियों भरा पल व्यतीत करेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। परिवार को सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज आप रिश्तो में कोई ऐसा फैसला मत लीजिए, जिसके लिए आपको जीवनभर पछताना पड़े। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिलने के योग बने हुए हैं। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में बरकत होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी मेहनत से किए गए कामों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन नए-नए कामों में अधिक लगेगा। लेकिन जोखिम भरे कामों से आपको दूर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। आपको अधिक चिंता लेने से बचना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना उचित नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button