राशिफल

राशिफल 21 मई 2023: आज 4 राशियों के सितारे दे रहे शुभ संकेत, सूर्य कृपा से होगा भरपूर धन लाभ

आज हम आपको रविवार 21 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपको दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे। ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आपको अपने साथी से कोई बढ़िया सरप्राइस मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना रहना बेहतर रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को सफल करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दूसरों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। अगर आपने पहले पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। शादीशुदा जिंदगी में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता हासिल हो सकती है। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप चिंतित हो सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से समझेंगे। अगर आप नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बाहर अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से संवारें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो उससे पहले परिवारजन की राय जरूर लीजिए। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन से जुड़ी हुई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हर कदम पर दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने मित्रों से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। ऑफिस में काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा, जिसके चलते आप काफी व्यस्त रहेंगे। कोशिश करके घरवालों को भी समय देना चाहिए। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, तो आप उसे पूरा करेंगे। किसी यात्रा का विचार आपको मन ही मन विचलित कर सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन बाहर के खान-पान से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। कामकाज में मेहनत से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घूमने-फिरने जा सकते हैं। आप अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसीजन करेंगे, घरवालों से विचार-विमर्श जरूर कर लीजिए। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग बने हुए हैं। इसके साथ ही प्रमोशन मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है, जहां तक हो सके नॉर्मल रहें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सोशल मीडिया पर आपके फैंस बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपने अभ्यास को जारी रखना होगा। इस राशि की महिलाएं अगर अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो उनके लिए भी आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कामों में भी आप हार नहीं मानेंगे। आप तरक्की के बहुत नजदीक हैं। अधिक तेल मसाले युक्त भोजन का सेवन ना करें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाए रखें। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button