राशिफल

राशिफल 23 अप्रैल 2023:सूर्य देव की कृपा से 5 राशियों की सुधरेगी किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको रविवार 23 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी यात्रा से फायदा हो सकता है। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सफलता के लिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता के भाग्य से आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ अपने हर काम को पूरा करेंगे और आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपको जल्दी अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई भी कदम बढ़ाने से पहले सोच विचार जरूर करें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप दूसरों के लिए बुरा ना सोचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी से चल रहे वाद विवाद समाप्त हो जाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी भी परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। घर परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से लाभ होने के योग हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद समाप्त हो जाएंगे। घर के किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बनेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आज काम करने का उत्साह अधिक रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कुछ पुरानी चिंता दूर हो जाएंगी। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आप अति उत्साह और जल्दीबाजी में कोई भी काम ना करें, नहीं तो बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। लेकिन घरेलू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी चतुराई से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन काफी ठीक रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विशेष कामों में सफलता हासिल होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कमाई के नए अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। धैर्य से किए गए कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button