राशिफल

राशिफल 24 अप्रैल 2023: महादेव की कृपा से 3 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, सुधर जाएंगे दिन

आज हम आपको सोमवार 24 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आसपास का माहौल ठीक रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप भावुक होकर कोई भी फैसला मत लीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मन की शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी बड़े काम की योजना बनाएंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उस दिशा में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। सामाजिक स्तर पर मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कम मेहनत में अधिक लाभ मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़िया रहेगी। आमदनी के नए नए स्रोत हाथ लग सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर अगर चिंता चल रही थी, तो वह दूर होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपके वेतन में वृद्धि होने की भी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। अनुभवी लोगों के साथ उठना-बैठना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार करने होंगे। आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपके सभी कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आप पूरे साहस से आगे बढ़ेंगे और अपनी योग्यता-क्षमता साबित कर दिखाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी मामले को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें, इससे आपको हल जरूर मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों में आपको लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। लोगों से बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ टकराव का सामना कर सकते हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जीवन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप अपनी चतुराई से हर काम में सफलता हासिल करेंगे। अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में नए निवेश की योजना बन सकती है। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित हो सकती है। घर का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। किसी पुराने कर्ज से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। घरवालों की मदद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कामों को आज ज्यादा महत्व दें। यदि किसी तरह की कोई मतभेद या तनाव उत्पन्न हुआ है, तो उसे दूर करने की कोशिश सफल रहेगी। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का आनंद प्राप्त करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर सोच विचार करेंगे लेकिन आपको अधिक चिंता नहीं लेनी है। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ कोई भी काम करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button