अध्यात्म

राशिफल 25 फरवरी 2023: आज 5 राशियों के सभी कष्ट दूर करेंगे शनिदेव, खत्म हो जाएगी पैसों की दिक्कत

आज हम आपको शनिवार 25 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप दूसरों के मामलों में दखल मत दीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बनेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, जीवन में आप सफलता हासिल करेंगे। घर के बड़ों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। ऑफिस में विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत उत्तम नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोग अपनी योग्यता एवं मेहनत के बल पर ऑफिशियल कार्य को पूरा करने में सक्षम होंगे। छोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। कार्यस्थल में आपकी अत्यधिक प्रशंसा होगी। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बने हुए हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पढ़ाई-लिखाई में तरक्की होगी। काम करने में खूब मन लगेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे। कर्म क्षेत्र में किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाकर ही कार्य करें, इससे आपकी मेहनत और समय दोनों ही बचेंगे। लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। पिताजी से मेलजोल बढ़ा कर रखना होगा। उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखें। जो लोग विदेश में नौकरी करते हैं, उनको आज अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग हैं। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। किसी नए निवेश में सोच विचार कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। कई स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलता रहेगा। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। परिवारवालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल हो सकती है। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आज आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे, जिससे समाज में आपको सफलता और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। किसी जरूरी काम में माता-पिता के द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button