राशिफल

राशिफल 17 मई 2023: गणेश जी की कृपा से 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, पूरी होगी अधूरी मनोकामना

आज हम आपको बुधवार 17 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आज रोज के अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग हैं। इसके साथ ही काम करने में भी खूब मन लगेगा। नए-नए लोग आपके साथ जुड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है। आप किसी प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे, जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है, जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत करेंगे। परिवारवालों का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। संतान की तरक्की की कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपके घर लोग बधाई देने आएंगे। घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कैरियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छे होने वाली है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी काफी खुश रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आज परिवार के सदस्यों के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ गरीबों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपका काम सफल होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। शाम को आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप कोई बिजनेस शुरू कर रहे हैं, तो आप कोई पार्टी रख सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। किसी पुराने दोस्त से मिलने उनके घर जा सकते हैं, जहां पुरानी यादें ताजा होंगी। यात्रा करने से बचने का प्रयास करना चाहिए, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको थकान और उलझन महसूस हो सकता है। अच्छी डाइट आपको फिट रहने में मदद करेंगी। बच्चों के साथ थोड़ा समय व्यतीत कर सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढ़ाई के नए तरीके सिखाएंगे, छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर हो जाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे छुटकारा पाने के लिए जीवनसाथी का सहयोग ले सकते हैं। अपने खास रिश्तेदारों के घर जाएंगे, जहां खुशी का माहौल बना रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। फालतू के विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर घूमने-फिरने की योजना बनेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरा अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button