राशिफल

राशिफल 4 मार्च 2023: आज शनिदेव इन 5 राशियों की संवार देंगे किस्मत, नौकरी में मिलेंगे अच्छे मौके

आज हम आपको शनिवार 4 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आज आप किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। आप अपने कुछ कामों की योजनाओं को गुप्त रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। भाई बंधुओं के बीच बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। आप किसी नई योजना पर सोच विचार करेंगे, जिसे अपने काम में लागू करके अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपका विश्वास मजबूत रहने से आप कोई बड़ी उपलब्धि को प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बाकी की तुलना में बेहतर रहेगा। कला व कौशल भी सुधरेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा जरूर कर लीजिए। आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। आप अपने कुछ अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आप संस्कारों को बढ़ावा देंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन ना करें। आत्मविश्वास की कमी को खुद पर हावी मत होने दीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक और शुभ रहने वाला है। लेखन एवं अभ्यास में एकाग्रता बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। यदि आपने घर व बाहर किसी से कोई वादा या वचन किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तो में मधुरता आएगी। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। निजी जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों के द्वारा सौपें गए काम को समय रहते पूरा करेंगे। लेकिन विभिन्न गतिविधियों में आप रुचि बनाए रखें। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप किसी भी यात्रा पर जा रहे हैं, तो माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लेकर जाएं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए काफी सावधान रहना होगा। आप अपने किसी भी काम को योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर धन से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी आज बहुत ही सावधानी से कीजिए। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आज कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button