राशिफल

राशिफल 7 मई 2023: आज सूर्यदेव की कृपा से 2 राशियों का बढ़ेगा मान-सम्मान,घर में आएगी सुख-समृद्धि

आज हम आपको रविवार 7 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कामकाज में चल रही परेशानी दूर हो जाएगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप समय पर अपने कर्ज चुका पाएंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की सोचेंगे। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में विस्तार संबंधी योजना बना सकते हैं। आर्थिक तरक्की मिलने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मेहनत से घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। घर में सुख-समृद्धि आएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शाम को दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। मन की शांति बनी रहेगी। आप अपनी कुछ पुरानी योजनाओं पर दोबारा से सोच विचार कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से आपके कुछ अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कपल्स के बीच का रिश्ता और मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। अगर आपके बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह दूर हो जाएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका हौसला बुलंद रहने वाला है। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। ज्यादातर कामों में आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यवसाय क्षेत्र आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और आप पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता सता सकती है। व्यापार में बहुत ज्यादा फायदा मिलने वाला है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको अपने जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन संयम रखकर और बातचीत से निपटारा करने की कोशिश करें। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका ज्यादातर समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत होगा। आपके निजी जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आपको कुछ नया काम करने का विचार आ सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का वातावरण खुशहाल हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन काफी मजबूत नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज में यदि कोई परेशानी बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। लोहे का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। कामकाज में आपको मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button