राशिफल

राशिफल 6 मई 2023: आज शनिदेव की कृपा से खुलेगी इन 5 राशियों की फूटी किस्मत, हर दुख होंगे दूर

आज हम आपको शनिवार 6 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा सोच रहे थे। जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में लंबे समय से दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके लिए किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्वों को बेहतर तरीके से निभाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर काफी चिंतित रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना भी काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च कर सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाई बंधुओं का व्यवहार सहयोग पूर्ण रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपने किसी काम में सफलता मिल सकती है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी नजर आ रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कला के छात्रों को करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी से कोई प्यारा तोहफा मिल सकता है। कोई लंबित कार्य के पूरे होने से मन में खुशी रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस अच्छी खबर का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आज आपको मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने मन की परेशानी किसी से शेयर करें, इससे मन हल्का होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत नजर आ रही है लेकिन आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए नहीं, तो हानि हो सकती है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। अपनी बिजनेस में आई परेशानियों से निपटना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन इसके बावजूद भी आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और पुरानी यादें भी ताजा होंगी। आप अपने संघर्षों को हल करने और एक टीम में सहकारी रूप से काम करने में सक्षम होंगे। धन से संबंधित नुकसान होने की संभावना है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। करियर में आगे बढ़ने के कुछ मौके मिल सकते हैं जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। भूमि-भवन और पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। पारिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता खत्म हो जाएगी। सेहत में सुधार आएगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार करने की जरूरत है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आज के दिन छात्रों को अपने काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पैसों के मामले में बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आर्थिक तरक्की मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में लापरवाही करने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर कुछ बिन बुलाए मेहमान आ सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। प्रमोशन मिलने के योग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button