राशिफल

राशिफल 8 अगस्त 2018 : गणेश जी की कृपा बरसेगी इन 4 राशिवालों पर, दुखों का होगा अंत

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 8 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 8 August 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। भीड़ में परेशान रहेंगे। व्हीकल की गड़बड़ी से परेशान रहेंगे। खर्चा भी ज्यादा होगा। साझीदारी के लिए अच्छे मौके हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएँ। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आज परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है। आज आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज जो भी होगा आपके लिए अच्छा ही रहेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। नित्य नई समस्याएं परेशान करेंगी। नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल हो सकता है। सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अधिकारी कार्यशैली से नाराज होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। बाहरी कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। धन संबंधित आपके प्रयास सफल होंगे। आज शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। आज व्यापारियों के लिए बहुत शुभ दिन है। नौकरी व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिलेगा अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आज आपका उत्साह बढ़ सकता है। माता-पिता से आर्थिक लाभ होगा। आप कुछ दिनों से निर्णय नहीं ले पा रहे थे जिसका असर आपके व्ययहार में भी झलक रहा था पर ये समय ये सब बाते छोड़ कर कुछ कर दिखाने का है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप परिवार के लिए समय निकालने में सक्षम साबित होंगे। आज मोर्चे पर आपको किसी के मदद की जरुरत पड़ने वाली है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य की समस्या और बढती नजर आ रही है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। दूसरों से असहमती हो सकती है। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। वित्तीय मोर्चे पर किसी अन्य की सलाह पर चलना जोखिम भरा हो सकता है। आपको कई अप्रत्याशित सुखद समाचार मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखेंǀ

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कारोबार में किया गया निवेश आपके लिए बड़ा धन लाभ दे सकता है। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलेगा। संसाधनों की पर्याप्तता बनी रहेगी। बड़े सहयोगी होंगे। आलस्य से बचें। अपना कार्य ईमानदारी से करते रहें। बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। निजी जीवन में सहजता अनुकूलता बढ़ेगी। प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। खाने के साथ सलाद जरूर खायें सेहत फिट रहेगी। आपकी पुरानी मेहनत आज आपके आयेगी। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। काम अधिक होने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए भावनापूर्ण रह सकता है। भावना के प्रवाह में बह सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। एक नजदीकी रिश्तेदार खुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। बौधिक कार्य सफल होगे। व्यावसाय में लाभ मिलेगा। नए अवसर भी मिलेंगे। काम से भी लाभ है और आपकी मेहनत भी उसमे अपना योगदान दे रही है। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है। साथ में अगर नए कामों की प्लानिंग कर के आप चलेंगे तो आपका दिन और भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे। घर परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा दोस्तों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में प्रमुखता से हिस्सा ले सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य में एक दूसरे को समय दें। दिन भाग्य पक्ष को बल देने वाला। निसंकोच आगे बढ़ें। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए साथ ही आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की कला सीखनी चाहिए। विपक्ष कमजोर रहेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा इसलिए कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण यदि संभव हो, तो बाहरी खान-पान को टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे। नौकरी में आपकी कड़ी मेहनत की वजह से प्रमोशन मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को समय दें और उसे समझने का प्रयास करें। आज हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा। फिटनेस के लिए मेहनत करना शुरु कर सकते हैं। आज घर में कुछ खास समारोह रखे जाने की संभावना है। प्रेमी के साथ खास पल बिता सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। आज के दिन आपका जीवनसाथी हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आपके स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं, सचेत रहें। आज नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना उचित होगा। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होने की संभावना है। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी। आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button