राशिफल

राशिफल 8 फरवरी 2023: आज से 4 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, गणेशजी की कृपा से मिलेंगे बड़े लाभ

आज हम आपको बुधवार 8 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अजनबी लोगों से आपको सावधान रहना होगा अन्यथा यह आपको धोखा दे सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यस्थल में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। किसी संपत्ति की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। प्रेमियों का समय बहुत बढ़िया रहेगा। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपका कोई अधूरा काम सहकर्मियों की मदद से पूरा हो जाएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप कुछ नई योजनाओं पर सोच विचार करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। जरूरी कामों में जल्दीबाजी मत कीजिए। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा लेकिन आपको अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कामों को भी पूरा कर लेंगे। कैरियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अगर आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप कोई लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो इसका अच्छा खासा फायदा हासिल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको व्यापार में थोड़ा सतर्क रहना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है। मानसिक तनाव और चिंता के कारण सेहत बिगड़ सकती है। किसी भी बदलाव को नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए। भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। रिलेशनशिप के तनाव की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्ण सुलझाने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यापार को बढ़ाने में सफलता हासिल करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। ऑफिस में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की जरूरत होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल हो सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button