बॉलीवुड

मां संग बर्थडे मना रही क्यूट बच्ची है 90s की चुलबुली हीरोइन, 48 की उम्र में भी दिखती है सुंदर

जन्मदिन मानना हर किसी को पसंद होता है। आज के समय में तो बच्चों का बर्थडे काफी चमक धमक के साथ और बड़े लेवल पर मनाया जाता है। लेकिन पहले के जमाने में ये बर्थडे सेलिब्रेशन बड़े ही सिंपल हुआ करते थे। यदि हम अपने पुराने जन्मदिन की तस्वीरें देखें तो कई यादें ताजा हो जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड की एक फेमस अभिनेत्री के बचपन के जन्मदिन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर आपको एक्ट्रेस का नाम बताना है।

90s की खूबसूरत एक्ट्रेस है ये बच्ची, आप ने पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक छोटी सी बच्ची अपना बर्थडे मनाती दिखाई देगी। बच्ची के आसपास बहुत ही महिलाएं हैं। जिसमें से कोई उसकी बुआ है तो कोई मां। अब आपको इस बच्ची को पहचानना है। ये बच्ची वर्तमान में 48 साल की हो गई है। 90 के दशक में इसका बहुत बोलबाला था। तब उसने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी।

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीर साझा कर उन्हें पहचानने का ट्रेंड सा चल रहा है। आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए तो हम आपको कुछ हिंट दे देते हैं। इस बच्ची ने गोविंदा और कादर खान के साथ बहुत सी हिट कॉमेडी फिल्में की है। वहीं इसे बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।

90 के दशक में था बोलबाला

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन है। एक्ट्रेस ने यह तस्वीर खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की थी। उन्होंने बताया कि उस समय में कैसे सिंपल तरीके से जन्मदिन मनाया जाता था। इस तस्वीर में वह अपनी बुआ की गोदी में बैठी हैं। वहीं उनकी मां सबसे लेफ्ट साइड खड़ी हैं।

raveena tandon

रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में ‘पत्थर के फूल’ फिल्म से की थी। उनके लिए 90 का दौर बड़ा लकी रहा। इस दौरान उन्होंने कई बड़े सितारों संग काम किया और कई हिट फिल्में दी। 2004 में रवीना ने अनिल थडानी नाम के बिजनेसमैन से शादी रचा ली थी। इस शादी से उनकी एक बेटी राशा और एक बेटा रणबीर है।

raveena tandon

रवीना ने शादी से पहले छाया और पूजा नाम की दो बेटियों को गोद भी लिया था। वह इन दोनों की शादी करवा चुकी है। रवीना 48 की उम्र में बड़ी फिट और स्टाइलिश है। इस उम्र में भी वह फिल्मों में नजर आ रही हैं। उन्हें बीते वर्ष केजीएफ 2 में प्रधानमंत्री का रोल करते हुए देखा गया था।

raveena tondon

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button