जरा हटके

सांवली-सिंपल लड़की बन गई स्वर्ग की अप्सरा, मेकअप का पॉवर देख दीवार पर सिर पीटने लगे मर्द – Video

अंग्रेजी में एक कहावत है ‘डॉन्ट जज ए बुक बाय इट्स कवर”। मतलब किताब के कंटेंट का अंदाजा उसके कवर से नहीं लगाना चाहिए। आम जिंदगी में इसका ये भी मतलब है कि इंसान को उसके बाहरी रंग-रूप से जज नहीं करना चाहिए। उदाहरण के लिए मेकअप में घूमती सुंदर हसीनाओं को ही ले लीजिए। शायद ही कोई ऐसी महिला या लड़की होगी जिसे मेकअप करना पसंद नहीं है। इस मेकअप से उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

मेकअप ने पलट दी लड़की की काया

मेकअप पुरुषों का सबसे बड़ा दुश्मन भी होता है। इससे वह लड़की का असली चेहरा नहीं देख पाते हैं। बहुत से लोग मेकअप के चक्कर में धोखा भी खा जाते हैं। हालांकि कुछ खास मौकों पर मेकअप लगाना बुरा भी नहीं है। खासकर जब आपकी शादी हो रही है तो आपको भी सुंदर दिखने का पूरा हक है। फिर आप चाहे कितना भी मेकअप कर अपनी काया ही पलट ले। आज हम आपको ऐसी ही एक दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं।

हर शादी में दुल्हन को बड़ी अहमियत दी जाती है। वह समारोह में आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र होती है। सबकी निगाहें उसी पर टिकी होती है। फोटोग्राफर भैया भी उनकी तस्वीरें ज्यादा लेते हैं। ऐसे में वह अपनी शादी वाले दिन बेस्ट दिखना चाहती हैं। लेकिन कई बार कुछ लड़कियां ऐसा नहीं कर पाती हैं। उनका रंग-रूप या स्किन कंडीशन फोटोजेनिक नहीं होती है। ऐसे में वह सुंदर दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। यह मेकअप कितना पॉवरफुल होता है इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं।

सिंपल सी लड़की बन गई अप्सरा

इस वीडियो में आपको एक सांवली और सिंपल सी लड़की दिखाई देगी। इसका फेस भी क्लीन नहीं है। जगह-जगह मार्क्स हैं। ऐसे में वह मेकअप करने वाले से कहती है कि उसे एक बढ़िया सा लुक चाहिए। इसके बाद मेकअप वाली आंटी ऐसा जादू चलाती हैं कि एवरेज लूकिंग गर्ल भी हूर की परी लगने लगती है। उसके चेहरे के सभी मार्क्स गायब हो जाते हैं। इतना ही नहीं उसकी रंगत भी बदल जाती है। मेकअप से हुआ यह बदलाव हर किसी को हैरान कर देता है।

वैसे मेकअप कर सुंदर दिखने पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button