क्रिकेट

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है धोनी का नाम, नंबर 3 ने तो कह दिया था ये बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें प्यार से सब कैप्टन कूल बुलाते हैं। अपने कूल अंदाज से सबको दीवाने बनाने वाले धोनी आज हम अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने टीम इंडिया को कामयाबी के उन मुकामो तक पहुंचाया जहां किसी भी कप्तान का पहुंचना मुमकिन नहीं था। धोनी न सिर्फ एक बेहतर कप्तान साबित हुए हैं, बल्कि अपने चौकों और छक्कों की मदद से रातों रात लोगों की दिलों में राज किया। धोनी ने अपने करियर में हमेशा सफलता पाई। एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़िया धोनी चढ़ते गये और आज वो सबके दिलों के माही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मैदान पर धोनी के कामो के तो आप सभी को अच्छे से जानकारी होंगी। क्रिकेट में धोनी का कमाल शायद ही कोई कभी भूला पाये। ऐसे में आज हम आपको धोनी के अफेयर के बारे में बताएंगे। धोनी का नाम कई सारी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। ये उन दिनों की बात है जब धोनी भारतीय टीम में नये नये आए थे और इनका करियर चरम पर था, उस दौरान धोनी का नाम नयी नयी अभिनेत्रियों के साथ जु़ड़ा था। तो जानते  हैं कि वो कौन कौन सी अभिनेत्रियां है, जिन्हें धोनी डेट कर चुके हैं।

1.दीपिका पादुकोण

कैप्टन कूल का नाम सबसे पहले दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा। जी हां, दीपिका पादुकोण के साथ धोनी के अफेयर की चर्चा खूब थी।  उन दिनों हर कोई इनके रिश्ते के बालरे में जानने के लिए बेताब था। हर कोई इनसे जुड़ी  छोटी मोटी खबरों को पढ़ना पसंद करता था। 2007 में दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था। इस बात को धोनी ने सरेआम स्वीकार भी  किया था कि उन्हें दीपिका बहुत अच्छी लगती हैं। लेकिन आपसी मनमुटाव की वजह से दोनों अलग हो गये।

2.प्रीति सिमोंस

आज यह नाम कोई अनजाना नहीं है, क्योंकि यह नाम इन दिनों कपिल शर्मा के साथ खूब जोड़ा जा रहा है। लेकिन सालों पहले इनका नाम धोनी के साथ जोड़ा गया था। माना जाता है कि दोनों सीक्रेट रूप से एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप की बातों को कभी भी जगजाहिर नहीं किया। प्रीति कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा की राइटर और प्रोड्यूसर रह चुकी हैं, ऐसे में इन दिनों इनका कपिल के साथ जोड़ा जा रहा है।

3.लक्ष्मी रॉय

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री लक्ष्मी रॉय के  साथ ही धोनी का नाम जुड़ चुका है। धोनी और लक्ष्मी ने एक दूसरे को डेट करने की खबरों को खुद एक्सपेट किया था, लेकिन फिल्म जूली-2 से डेब्यू करने वाली लक्ष्मी के साथ धोनी का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। धोनी से रिश्ता खत्म होने के बाद लक्ष्मी ने धोनी पर तरह तरह के आरोप भी लगाएं थे। साथ ही लक्ष्मी ने कहा कि धोनी के साथ रिलेशनशिप में रहना मेरे लिए एक दाग जैसा है।

4.आसिन

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आसिन के साथ भी कैप्टन कूल का नाम जुड़ चुका है। धोनी और आसिन को कई बार एक साथ देखा गया था। ये दोनों ही एक ही ब्रांड को प्रमोट करते थे। धोनी और आसिन के अफेयर के चर्चे खूब थे। इतना ही नहीं, 2010 के सेमीफाइनल से पहले धोनी को आसिन के घर देखा गया था, लेकिन दोनों ने कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button