बॉलीवुड

2 बीवी के बाद अब 2गर्लफ्रेंड को भी प्रेग्नेंट किया अरमान मलिक ने, एक साथ बनेंगे 4 बच्चों के बाप

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरमान मलिक एक जाना माना नाम है। खासकर वह अपनी दो पत्नियों के लिए जाने जाते हैं। दरअसल वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा उनकी दोनों बीवियां भी अभी उनके साथ वीडियो साझा करते रहती है।

armaan malik

अब इन दिनों अरमान की दोनों पत्नी एक साथ प्रेग्नेंट है जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था और कई लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया था। लेकिन दो बीवियों के बाद अब अरमान मलिक एक तीसरी लड़की के साथ भी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

तीसरी लड़की के साथ रोमांटिक हुए अरमान

दरअसल, अरमान मलिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह एक खूबसूरत लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस लड़की के साथ तस्वीर साझा करते हुए अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा था कि, “माय लाइफ माय रूल्स..” दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए भी नजर आए। ऐसे में जैसे ही यूजर्स ने इन दोनों की तस्वीर देखी तो हर कोई चौंक गया।

armaan malik

दरअसल, लोगों को लगा कि 2 बीवियों के प्रेग्नेंट होने के बाद अब अरमान मलिक तीसरी की फिराक में है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उनके मजे लेने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “लगता है अब इस बंदी पर दिल आ गया है।” एक ने कहा कि, “आपको ऐसी तस्वीरें नहीं डालनी चाहिए, वो भी तब जब आपकी दो पत्नियां प्रेग्नेंट हों।” एक ने कहा कि, “ये भाई चार शादी करके ही मानेगा।” रिपोर्ट की माने तो अरमान के साथ नजर आ रही लड़की का नाम तान्या है जो अरमान के लेटेस्ट सॉन्ग ‘कुछ रातें’ में नजर आने वाली है।

armaan malik

दोनों पत्नियों के एक साथ प्रेग्नेंट होने पर ट्रोल हुए थे अरमान

हाल ही में जब अरमान ने दोनों पत्नियों के प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज साझा की थी तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। ऐसे में कपल ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि, पहली पत्नी पायल नेचुरली कंसीव नहीं कर सकती थी। चीकू (पायल और अरमान का बेटा) के समय पर भी उकी एक ही ट्यूब थी, जबकि महिलाओं में दो फैलोपियन ट्यूब होती हैं।

armaan malik

जब उन्होंने परिवार के लिए ट्राय किया तो डॉक्टर ने बताया कि वे नेचुरली कंसीव नहीं कर सकतीं, जिसके बाद उन्होंने IVF का सहारा लिया। पायल का पहला आईवीएफ फेल रहा। इसके दो-तीन दिन बाद मुझे पता चला की मैं प्रेग्नेंट हूं। पायल ने फिर दोबारा आईवीएफ का सहारा लिया और रिजल्ट पॉजिटिव आया। ऐसे हम दोनों की प्रेग्नेंसी में सिर्फ एक महीने का फर्क है। मेरा पांचवा महीना है और उसका चौथा।”

armaan malik

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button