राशिफल

राशिफल 2 जुलाई: आज इन 6 राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लाया है दिन, धन लाभ की बन रही पूरी संभावना

आज आप शनिवार 2 July 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 2 जुलाई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको ऑफिस में कड़ी मेहनत के साथ काम करना होगा। आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार करने वाले लोगों को अपने ग्राहकों से बहुत ही मधुर वाणी से बात करना होगा, अपनी मीठी जुबान से ग्राहकों का दिल जीतने पर ही लाभ मिल सकता है। युवाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, आपको एक्सरसाइज तो नियमित रूप से करना चाहिए। घर के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर कारोबार में अच्छा लाभ दिलाएंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आपके कामों से बड़े अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित कारोबारियों को मुनाफा होगा। कारोबार में अपनी पकड़ बनाने के लिए ग्राहकों का भरोसा जीतना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में सभी सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। इस राशि के लोगों के ऑफिस का माहौल थोड़ा गर्म हो सकता है लेकिन आपको अपने काम पर ही ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार में पार्टनर से हिसाब को लेकर विवाद होने की संभावना नजर आ रही है, आपस में पारदर्शिता रखना ही बेहतर होगा। आज आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपकी किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को पहले की अपेक्षा अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। यदि लंबे समय से कारोबारी निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो फार्मा के व्यापार में निवेश करने का समय है। इसका आगे चलकर आपको लाभ जरूर प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने बच्चों की संगती पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें, किसी विषय पर उनसे महत्वपूर्ण राय मिल सकती है जो आपकी समस्या का निराकरण करेंगी। सेहत ठीक रहेगी परंतु बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवार में अगर किसी प्रकार की समस्या चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को निर्धारित समय पर पूरे पर सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आप अपनी चतुराई के बल पर अधूरे कामों को पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवारवालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापारियों को आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है लेकिन उससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बहुत ही जल्द आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। युवाओं की मानसिक चिंताओं में कमी आती हुई नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधियों में आर्थिक सहयोग की स्थिति बने तो बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी मेहनत के दम पर सब कुछ हासिल कर सकते हैं, जो आप चाहते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। समाज में यदि आप मान-सम्मान पाना चाहते हैं, तो दूसरों से भी आपको अच्छा व्यवहार करना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते बेचैनी बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना भी काफी मुश्किल हो सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। वर्तमान में की गई मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी का हर कदम पर पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button