अध्यात्म

सर्व पितृ अमावस्या पर करें यह उपाय, बदल जाएगी किस्मत, सुखी होगा जीवन

हिंदू धर्म में श्राद्ध के दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माने गए हैं। इस समय के दौरान लोग अपने मृत परिजनों का श्राद्ध कर्म और तर्पण करते हैं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। ऐसा बताया जाता है कि पितृ पक्ष के दिनों में विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध कर्म और कुछ कार्य किए जाए तो इससे पितरों को मोक्ष मिलता है परंतु कई बार ऐसा होता है कि लोगों को अपने पितरों की मृत्यु की तिथि का ज्ञात नहीं होता है। अगर आपको भी पितरों की मृत्यु की तिथि नहीं पता है तो इसके लिए आप निराश ना हो, क्योंकि सर्व पितृ अमावस्या के दिन आप इनका श्राद्ध कर सकते हैं। आपको बता दें कि 17 सितंबर के दिन सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध पड़ रही है। मान्यता अनुसार अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। आज हम आपको सर्व पितृ अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

सर्व पितृ अमावस्या पर करें यह उपाय

  • सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन आप सुबह जल्दी उठ जाएँ। स्नान करने के पश्चात आपको साफ-सुथरे कपड़े धारण करने होंगे। इसके पश्चात आप पितरों का श्राद्ध दीजिए। परिवार का बड़ा सदस्य जौ के आटे, तिल और चावल से बने पिंड अर्पण करें।

  • सर्व पितृ अमावस्या के दिन आप भोजन को सर्वप्रथम गाय, कौवे, कुत्तों के लिए अर्पित कीजिए। शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि पितृपक्ष के दौरान हमारे मृत परिजन धरती पर रूप धारण करके भोजन करने के लिए आते हैं। कौवे को यम का दूत माना गया है इसलिए आप इनको भोजन अवश्य दें।
  • आप इस दिन प्रातः काल में जल्दी उठकर पितरों के लिए मिष्ठान तैयार कीजिए और एक मटकी में शुद्ध जल भरकर पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त रखकर दीपक जलाएं।

  • आप इस दिन ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराएं। भोजन कराने के पास बाद आप दान-दक्षिणा जरूर दीजिए।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके पितरों की आत्मा को शांति मिले तो आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन चांदी से बनी हुई चीजों का दान कर सकते हैं। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा।

  • आप इस दिन पितरों के लिए चौमुखा दीपक जलाएं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप सूर्यास्त के पश्चात दीपक का मुख दक्षिण दिशा की तरफ रखकर घर की छत पर जलाएं। इसके अलावा अगर आप सभी सुखों की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इस दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में अपने घर के पूजा स्थल पर गाय के घी का दीपक जलाना ना भूलें।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं उनका जल्द से जल्द अंत हो जाए तो आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन आटे की गोलियां बना लीजिए और इसको अपने घर के आस-पास किसी भी तालाब या नदी के किनारे जाकर मछलियों को खिलाएं। इससे शीघ्र ही जीवन की परेशानियां कम होंगी। इसके अलावा आप इस दिन काली चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिला सकते हैं। इससे पापों का नाश होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button