अन्य

टूथपेस्ट में मिलाएं ये चीज रातो रात गायब हो जाएगा पिंपल, लड़कियां जरूर पढ़े

पिंपल्स से परेशान हैं? तो चलिए हमारे इस रिपोर्ट को आखिरी तक पढ़िये, क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसी जानकारी लेकर आएं है, जिससे आपका पिंपल छू-मंतर हो जाएगा। जी हां, पिंपल से हर किसी को कभी न कभी गुजरना ही पड़ता है। लड़कियों  के लिए ये तो जैसे एक गंभीर बिमारी है।  एक पिंपल निकलने पर वो हाय तौबा मचा देती है। जिसके बाद तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल या फिर पार्लर जाना, लेकिन नतीजा क्या निकला? नतीजा तो यही निकला कि आपके चेहरे पर पिंपल बरकरार,  उसके बाद आप दिनभर टेंशन में।

जी हां, आज हम आपके लिए पिंपल खत्म  करने का रामबाण नुस्खा लेकर आएं है, जिसे लगाने के बाद आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। कभी कभी जो काम ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं कर पाती है, वो काम घरेलू नुस्खे कर देते हैं। इसलिए तो आज भी दादी नानी के नुस्खे बरकरार रहते हैं। समस्या कैसा भी क्योंं न हो, लेकिन दादी नानी के नुस्खे हर चीज के लिए होते हैं। तो चलिए आज हम आपके लिए एक शानदार नुस्खा लेकर आएं हैं।

जब किसी को पिंपल होता है, तो वो यही सोचता है कि आखिर एक रात में पिंपल को कैसे हटाया जाए, तो भईया हम आपके लिए ऐसा ही एक नुस्खा लेकर आएं है, जिसके इस्तेमाल से आप एक रात में पिंपल को गायब कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखिये कि पिंपल अक्सर हार्मोन चेंज या फिर स्ट्रेस की वजह से होता है, ऐसे में आपको स्ट्रैस लेने से बचना चाहिए। अब हम आपको टूथपेस्ट के जरिए पिंपल खत्म करने का उपाय बताएंगे।

टूथपेस्ट से पिंपल गायब

टूथपेस्ट की सलाह तो आपको अक्सर हर कोई  देता होगा, लेकिन अगर इस टूथपेस्ट में कुछ मिला लिया जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे टूथपेस्ट से आप पिंपल को गायब कर सकते हैं?

1.टूथपेस्ट और नमक

जी हां, एक छोटी कटोरी में टूथपेस्ट और चुटकी भर नमक डालकर मिला लें। ध्यान रहे कि इसे अक्सर चेहरा धोने के बाद ही लगाएं। और इसे रात को ही लगाएं। बता दें कि चेहरे को साफ करने के बाद इस पेस्ट को पिंपल पर लगाए और पांच मिनट बाद वॉश कर लें।

2.टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा

रात को सोते समय टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा पाउडर लेकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद पिंपल वाली जगह पर लगाए, फिर 30 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दे, जिसके बाद इसे वॉश कर लें। ऐसा करने से रातो रात आपका पिंपल छू-मंतर हो जाएगा।

3.टूथपेस्ट और बर्फ

पिंपल वाली जगह पर पहले टूथपेस्ट लगाएं। जिसके बाद बर्फ को रगड़े। लेकिन तब तक ही रगड़े जब तक आप सहन कर सके। अगर सहन नहीं कर सके तो थोड़ा ब्रेक देकर दोबारा इस प्रक्रिया को करें, इससे आपका पिंपल गायब हो जाएगा। साथ ही चेहरा ग्लो करने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button