अन्य

जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज से होती है मेंटल बीमारी, जानिये एक दिन में कितना करना चाहिए वर्कआउट?

यूं तो कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, जिसके लिए लोगोंं को व्यायाम की खूब सलाह दी जाती है। आजकल व्यायाम काफी ज्यादा ट्रेंड हो गया है, जिसकी वजह से हर कोई रोजाना वर्कआउट करना पसंद कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा व्यायाम करना भी आपको बीमारियों के मुंह में ढकेल सकता है? शायद आपका जवाब नहीं होगा, क्योंकि अक्सर यही बताया जाता है कि व्यायाम शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। व्यायाम के भी अपने कुछ अलग नियम होते हैं, जिसे तोड़ने पर आप बीमारियोंं से ग्रसित हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

हर चीज की अपनी सीमा होती है, अगर उस सीमा को पार किया जा तो नुकसान निश्चित तौर पर होता है। ऐसा ही व्यायाम या वर्कआउट में भी होता  है, अगर आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम करते हैं, तो आपको नुकसान होता है, लेकिन कुछ लोगोंं का मानना होता है कि वो जितना ज्यादा व्यायाम करेंगे, उतना ही ज्यादा फिट रहेंगे। इसके लिए रोजाना कई लोग 90 मिनट से ज्यादा वर्कआउट करना पसंद करते है, जोकि उनके हेल्थ के लिए हानिकारक होता है।

अमेरिका में हुए एक शोध में खुलासा हुआ है कि जो लोग रोजाना 90 मिनट से ज्यादा एक्‍सरसाइज करते हैं, उनमें मानसिक समस्या पाई जाती है। जो लोग नियमित तौर से 90 मिनट का वर्कआउट करते हैं, उन्हेंं मेंटल बिमारी होने की संभावनाएं होती है। साथ ही वो आम लोगोंं की तुलना में ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, उन पर वर्कआउट का तनाव होता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर एक दिन में कितना एक्‍सरसाइज करना सेहत के लिए सही होता है? तो चलिए अब जानते हैं कि आपको कितना एक्सरसाइज करनी चाहिए।

हफ्ते में कितना एक्सरसाइज करना चाहिए?

एक्सरसाइज करना पूरी तरह से आपके शरीर पर निर्भर करता है कि उसकी क्षमता क्या है। लेकिन फिर भी हफ्ते में 4 से 5 दिन का वर्कआउट सही रहता है।  हफ्ते में 4 से 5 दिन का ही वर्कआउट करना चाहिए । हफ्ते भर का वर्कआउट आपको पहले से ही तय कर लेना चाहिए। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आप रोजाना कितना एक्सरसाइज कर सकते हैं, तो चलिए जानते  हैंं कि एक दिन में कितना एक्सरसाइज करना चाहिए।

एक दिन में कितना एक्सरसाइज करना ठीक है?

बताते चलें कि दिन में आपको सिर्फ 30 से 45 मिनट के बीच में ही एक्सरसाइज करना चाहिए, क्योंंकि यह आपके हेल्थ के हिसाब से पूरी तरह से ठीक रहता है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि अगर आप अपनी बॉडी बनाने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं, तो आपको 45 मिनट करना चाहिए, वरना आपको सिर्फ 30 मिनट ही व्यायाम करना चाहिए, इससे आपको किसी भी तरह की कोई मानसिक बिमारी नहीं होती है।

वेट लिफ्टिंग कितनी करनी चाहिए?

पूरे हफ्ते एक जैसी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, क्योंंकि पूरे हफ्ते एक जैसी एक्सरसाइज करने से आपकी हैल्थ खराब हो सकती है। ऐसे में अगर आप लगातार दो दिन वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं, तो तीसरे दिन कार्डियो करें, इससे मांसपेशियां पूरी तरह से ठीक रहती हैं।

बीच बीच में पानी पीते रहें

वर्कआउट के बीच बीच में पानी पीते रहना चाहिए, क्योंकि पानी बॉडी को एनर्जी देता है, ऐसे में वर्कआउट के बीच में थोड़ा समय आराम भी करते रहना चाहिए। इसके अलावा पानी 5 से 10 मिनट के बीच में एक बार जरूर पीना चाहिए, इससे एक्सरसाइज करने में काफी मन भी लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button