समाचार

ननंद–भाभी में हुआ प्यार, ले लिए 7 फेरे, पति भी रहता है साथ, बोला– बीवी की खुशी में मेरी खुशी

प्यार भी बड़ी अजीब चीज है। यह कब, कहां और किस से हो जाए कुछ बोल नहीं सकते। फिर आज के मॉडर्न जमाने में प्यार की अलग-अलग परिभाषाएं रची जा चुकी है। अब बिहार के समस्तीपुर जिले का अजब गजब मामला ही देख लीजिए। यहां एक भाभी को अपनी ननद से प्यार हो गया। इतना ही नहीं दोनों ने समलैंगिक विवाह भी कर लिया। लेकिन घरवाले इनकी प्रेम कहानी के बीच में रोड़ा बनकर खड़े हो गए। अब दुखियारी भाभी अपनी ननंद प्रेमिका को वापस पाने के लिए न्याय की गुहार लगाती हुई दर-दर भटक रही हैं।

ननद ने को भाभी से शादी

अजब प्रेम की गजब कहानी समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहा गांव की है। यहां सकूला देवी नाम की महिला ने 10 साल पहले प्रमोद कुमार नाम के शख्स से शादी रचाई थी। शादी के बाद सकूला का दिल अपनी छोटी ननंद सोनी पर आ गया। दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए 5 महीने पहले समलैंगिक विवाह भी कर लिया। हालांकि सकूल की बड़ी ननद को यह बात रास नहीं आई। वह अपनी छोटी बहन सोनी को वापस ले गई।

ननद की जुदाई भाभी से सहन नहीं हुई। वह अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए रोसरा थाना पहुंच गई। बोली वह ननद के बिना एक पल नहीं रह सकती है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच भाभी ने पुलिस की चौखट पर गुहार लगाते हुए अपना सिर जमीन पर फोड़ दिया। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई और उसे रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। यहां अस्पताल में भी भाभी बार-बार अपनी गलत से मिलने की जिद कर रही है।

बीवी बहन के रिश्ते से पति को नहीं आपत्ती

हैरत की बात यह है कि भाभी सकूला देवी का पति इस लव स्टोरी से पूरी तरह वाकिफ है। इसे अपनी बीवी और बहन की शादी की पूरी जानकारी थी। इतना ही नहीं उसे इस चीज से कोई दिक्कत भी नहीं है। बल्कि वह भी अपनी पत्नी के साथ थाने मदद के लिए गया था। पति का कहना है कि वह बस अपनी बीवी को खुश देखना चाहता है। बीवी की खुशी में उसकी खुशी है।

उधर भाभी सकूला देवी ने अपने ससुर पर भी गंभीर इल्जाम लगाए। उसने बताया कि उसका ससुर उसे गंदी नियत से देखता था। इतना ही नहीं उसकी गंदी नियत अपनी छोटी बेटी सोनी पर भी थी। इसी के चलते ननंद और भाभी के बीच की नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया। शादी के बाद सकूला देवी ने अपना नाम बदलकर सूरज रख लिया। सोनी अब अपनी भाभी को सूरज कहकर पुकारती है।

वैसे इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में आपकी क्या राय है? यदि आपके घर में कोई ऐसा प्रेम विवाह होता तो आपका रिएक्शन कैसा होता? अपने जवाब हमें कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button