बॉलीवुड

पहले समबन्ध बनाओ फिर काम मिलेगा.. मोनालिसा ने बताए बॉलीवुड के डार्क सीक्रेट्स,खुले कई राज

फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी अच्छी दिखती है अंदर से उतनी ही काली और बुरी है। यहां कास्टिंग काउच का मामला कोई नया नहीं है। खासकर न्यूकमर कलाकारों को सेक्स के बदले काम का ऑफर दिया जाता है। इंडस्ट्री के इस काले सच को भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा मोनालिसा ने उजागर किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

कास्टिंग काउच पर खुलकर बोली मोनालिसा

मोनालिसा वर्तमान में सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में भी जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने से पहले कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। एक दशक से अधिक इंडस्ट्री का हिस्सा रही मोनालिसा बताती हैं कि उन्हें करियर की शुरुआत में काम के बदले सेक्स करने के कई ऑफर मिलते थे।

लेकिन मोनालिसा काम के बदले शारीरक संबंध बनाने से इनकार कर देती थी। उन्होंने ठान लिया था कि वह इंडस्ट्री में सफल होने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं अपनाएंगी। फिर उन्हें सफलता मिलने में देर ही क्यों न हो जाए। यह तब की बात है जब मोनालिसा एक्टिंग में करियर बनाने कोलकाता से मुंबई आई थी। इस दौरान उन्हें सिर्फ मर्दों ने ही नहीं बल्कि औरतों ने भी संबंध बनाने के ऑफर दिए थे।

मजबूरी में किया गंदी फिल्मों में काम

मोनालिसा ने काम के बदले भले कोम्प्रोमाइज न किया हो, लेकिन अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए उन्हें मजबूरी में बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा। यहां उन्होंने अपने को-एक्टर्स संग हॉट और इंटीमेट सीन्स दिए। हालांकि ऑफ कैमरा कभी कोई कोम्प्रोमाइज नहीं किया। मोनालिसा बताती हैं कि इंडस्ट्री में सिर्फ लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी सेक्स के बदले काम ऑफर होता है। इसमें समलैंगिक संबंध भी शामिल होते हैं।

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह 40 साल की हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता में हुआ था। वह 120 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह शादीशुदा भी हैं। उन्होंने साल 2017 में विक्रांत सिंह राजपूर से शादी की थी। विक्रांत भी एक भोजपुरी अभिनेता हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वह आए दिन अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस उनके दीवाने रहते हैं। मोनालिसा की हर अदा पर मर मिटते हैं। यही वजह है कि मोनालिसा के गाने भी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वायरल होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button