बॉलीवुड

सपना चौधरी की सिंपलिसिटी ने जीता दिल, सादा सा सूट पहनकर लगाए जोरदार ठुमके, देखें Video

जब भी बात हरियाणवी डांसर की आती है तो दिमाग में सबसे पहला नाम सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का आता है। लोग सपना को देखना खूब पसंद करते हैं। उन्होंने हरियाणा में बतौर डांसर एक अलग इमेज बना रखी है। सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अब लोग उन्हें पसंद करने लगे हैं। उनके डांस मूव्स और अदाएं हर किसी को दीवाना बना देते हैं।

सपना चौधरी के अंदाज ने लूटी महफिल

सपना अपने हर डांस में कुछ अलग करती है। यहां उनका पहनावा अधिकतर बड़ा सिंपल रहता है। वह ज्यादातर अपने गानों में सलवार सूट ही पहनती हैं। उनका यह अंदाज फैंस को पसंद आता है। उन्हें अपनेपन का एहसास होता है। ऐसा लगता है जैसे कोई आम जनता में से ही नाच रहा है। इस कारण लोग सपना को बाकी डांसर्स की तुलना में अधिक पसंद भी करते हैं।

सोशल मीडिया पर तो सपना के डांस वीडियो (Sapna Choudhary Dance Video) अक्सर वायरल होते रहते हैं। वह जिस भी गाने पर डांस करती है उसे लाखों-करोड़ों व्यू मिलते हैं। आज हम आपको सपना का ऐसा ही एक डांस वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसमें लोगों का ध्यान सपना के डांस से ज्यादा उनके सूट पर है। इस सूट का कपड़ा बहुत हल्का है। ऐसे में लोग सपना को लेकर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।

डांस देखकर लोगों को आया बड़ा मजा

सपना के फैशन सेंस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यहां सपना जिस गाने पर नाच रही है उसका नाम ‘कोई माने बचा लो रे’ है। इस गाने पर सपना ने अपने हमेशा की तरह वाले देसी ठुमके लगाए हैं। इन्हें देख लोग भी बेकाबू होकर सपना के गुणगान गा रहे हैं। उनके वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। इस चक्कर में वीडियो को करोड़ों व्यू मिल गए हैं।

वीडियो को देखकर लोग दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “बहुत ही शानदार डांस।” दूसरे ने कहा “वाह इस देखकर तो मजा ही आ गया।” फिर एक कमेंट आता है “सपना सबसे बेस्ट है। इनके आगे सभी डांसर फेल है।” हालांकि कुछ लोगों ने सपना की ड्रेस को लेकर कमेंट भी पास किए। जैसे एक ने बोला ‘सबकुछ अच्छा है। बस तुम थोड़ा तमीज से कपड़े पहना करो। फूहड़पना मत किया करो।”

यहां देखें सपना का डांस वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? आपको सपना का यह डांस कैसा लगा? हमे कमेंट कर अपने विचार जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button