राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: आने वाले सप्ताह में इन 6 राशियों के चमकेंगे भाग्य के सितारे, सेहत अच्छी रहेगी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 30 मई से 5 जून तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। आने वाले सप्ताह में आप पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। इस समय आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।

प्यार के विषय में : साथी से रिश्ते में सुधार होगा एवं वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। कही सफल होने का योग है।

हेल्थ के विषय में : आपको कोई छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यापार में बहुत बड़ा धन लाभ मिलने वाला हैं। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक सक्रिय रहेगें। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम रहेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी ले सकते है। आप किसी नये काम को शुरु करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

करियर के विषय में : आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह मानसिक तनाव दूर होगा। निजी रिश्ते को समझदारी से और भी मजबूत बना सकते हैं। इस सप्ताह थोड़ा सावधानी से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेगें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे बदनामी की स्थितियाँ बन सकती हो। वर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर होने वाली है।

करियर के विषय में : करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : त्वचा, कमर, हाथ एवं दांत में तकलीफ हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पेशेवर मोर्चे पर किसी दोस्त से प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का समाधान मिल जायेगा। अनावश्यक खर्च से आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। इस पूरे हफ्ते आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी और अजनबी भी जाने पहचाने लगेंगे। नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा।

प्यार के विषय में : आपको भावनात्मक रूप से मजबूत रहना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

करियर के विषय में : व्यापार में सुधार होगा एवं नौकरी में भी सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में चोट या इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप किसी को आर्थिक मदद पहुंचा सकते हैं। आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है।

करियर के विषय में : शैक्षणिक गतिविधि बेहतर रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने करीबी लोगों के बारे में आपको कुछ रोचक बातें पता चल सकती हैं। छात्र शांत होकर विचार करें, आपको पढ़ाई पर कॉन्सन्ट्रेट करने की जरूरत है। विपरीत परिस्थितियों के कारण जातक को थोड़ा सावधानी से कार्य करना होगा। सोच-समझकर ही जातक को आगे बढ़ना होगा। अपनी परेशानी या चिंता जीवनसाथी से बांटने पर आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम की बातें गुप्त नहीं रह पाएंगी। जीवन साथी से विवाद समाप्त होगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

हेल्थ के विषय में : अधिक तनाव और भागदौड़ सेहत के लिए ठीक नहीं होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा। अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। ध्यान रहे जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें लाभ होगा। रुके हुए अथवा तो फंसे हुए पैसे वापस मिलने के योग बन रहे है, इसके लिए प्रयास करें। आप पिछले कई दिनों से जारी किसी काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। आपके लिए समय उत्साह वाला है।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं‌।

करियर के विषय में : युवाओं को नया लक्ष्य तैयार करने की आवश्यकता है, अपने ज्ञान को और अपडेट करने का प्रयास करें।

हेल्थ के विषय में : अत्यधिक तनाव हो सकता है। सरदर्द एवं बुखार की समस्याएं हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपको नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। किसी नये व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह अपने प्रेम संबंध को लेकर मायूस हो सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यापार में सामान्य गति रहेगी एवं नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको पेट से संबंधित दिक्कतें आएंगी। आपका वजन बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

प्रॉपर्टी से लाभ होगा। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। टैक्स सम्बंधित मामलों में आप चितिंत रह सकते हैं। पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे। रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। क‍िसी नए व्‍यक्ति को व्‍यवसाय में शाम‍िल करने से पहले उसके बारे में अच्‍छे से जांच-पड़ताल कर लें। ताक‍ि आपको भव‍िष्‍य में पछताना न पड़ें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में सुख और आनंद के योग हैं। अपने प्रेम संबंध में आप अधिक सक्रिय रहेंगे।

करियर के विषय में : व्यापार में परेशानी आ सकती है। नौकरी निर्बाध चलती रहेगी।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी समस्या से बचने के लिये आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा निवेश कर सकते हैं। कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है, साथ ही आपको अपना व्यवहार भी संतुलित रखना होगा। आपका आत्मविश्वास अपने शिखर पर रहेगा। आपको सभी से प्यार व स्नेह मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम अनुरोध स्वीकार होगा एवं दांपत्य जीवन में सुधार आएगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को शिक्षा में तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ाना होगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप योग का सहारा लें यह आपको शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अनावश्‍यक तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। किसी बड़ी कार्ययोजना के सफल होने से उत्साहित रहेंगे। कोई अच्छे स्थान पर नियुक्ति या प्रमोश का योग बन सकता है। सूझ-बूझ से कार्य करें और निरन्तर अपनी सक्रियता बनायें रखें। व्‍यापार में कोई बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में अपने साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपसी प्रेम संबंध बेहतर होंगे।

करियर के विषय में : व्यापारियों को डील के लिए यात्राएं प्लान करनी पड़ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : बालों एवं त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं, आंख में जलन होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। व्यवसायिक दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम रहेगा। यदि मन में कुछ उथल पुथल चल रही है तो कोई अच्छी पुस्तक पढ़ें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप सकारात्मकता का भी अनुभव करेंगे। व्यापार में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह अनुकूल है। लाभ के सौदे अच्छे रहेगे।

प्यार के विषय में : आप अपने जीवन साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

करियर के विषय में : व्यापार में तेजी रहेगी और नौकरी में समस्याएं समाप्त होंगी।

हेल्थ के विषय में : ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें, समय पर स्वास्थ्य संबंधी चेकअप कराते रहें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 30 मई से 5 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 30 मई से 5 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 30 मई से 5 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button