राशिफल

संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा खास योग, जानिए किन राशि वालों के लिए रहेगा लाभदायक और किसको होगी हानि

ग्रह-नक्षत्र की लगातार चाल में परिवर्तन होने की वजह से आकाशमंडल में कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज संकष्टी गणेश चतुर्थी पर ग्रह-नक्षत्र विशेष योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को विशेष योग का शुभ फल मिलेगा और किन राशि वालों को इसके अशुभ परिणाम मिलेंगे।

आईए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे खास योग का किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि वाले लोगों को विशेष योग का बढ़िया परिणाम मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विशेष योग की वजह से व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप कम मेहनत में अधिक नाम और शोहरत कमाने में सफल रहेंगे। ख़ास लोगों की मदद से आपको फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा नजर आ रहा है। समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार करने वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको बेहतरीन परिणाम मिलने वाला है। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को विशेष योग का शानदार परिणाम हासिल होगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां खत्म होंगी। अनुभवी लोगों की मदद से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। जरूरी कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। यदि आपने कोई पुराने निवेश किया है तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमाई के जरिए हासिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को ख़ास योग का उत्तम परिणाम मिलेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा हो सकता है। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्तिथि मजबूत बनेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरक्की से आपका मन हर्षित होगा। कुछ पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पैसा कमाने के जरिए हासिल हो सकते हैं। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोग घर में किसी बड़े व्यक्ति की सलाह को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। ऑफिस में कामकाज अधिक रहेगा, जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे। जूनियर आपकी मदद कर सकते हैं, जिससे आपके काम जल्द पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहेगा। परिवार के कुछ लोग आपके व्यवहार से थोड़ी नाराज नजर आएंगे। इसलिए आप सबसे अच्छे तरीके से बात कीजिए। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी चतुराई से कुछ कामों में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी वर्तमान की स्थिति से संतुष्ट हो सकते हैं। बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, आप बैठ कर बात करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। अचानक कुछ कठिन परिस्थितियां सामने आ सकती हैं।

धनु राशि वाले लोगों का मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनके खोने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी कीमती चीजें संभाल कर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। बच्चों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत कर सकते हैं। कामकाज के प्रति आपको पूरी तरह से ईमानदार रहना होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इस मामले में बड़े अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करने की जरूरत है।

मीन राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। व्यापार में नए समझौते होने के योग हैं। अचानक संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अचानक भाइयों के साथ कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से काबू रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button