राशिफल

राशिफल 10 मार्च 2023: आज 3 राशियों के लिए बने बेहद खास योग, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ

आज हम आपको शुक्रवार 10 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। किसी काम में भाई बहन आपका पूरा हाथ बटाएंगे, जिससे आपके काम जल्दी पूरे हो जाएंगे। जो व्यक्ति नौकरी करते हैं, उन्हें मनचाही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। विदेश में रहने वाला आपका कोई रिश्तेदार आपको शुभ समाचार दे सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को तरक्की के कई नए रास्ते हासिल होंगे और लोग आपकी कला की खूब तारीफ करते हुए नजर आएंगे। इस राशि वाले विद्यार्थियों का दिन भी काफी अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिल सकता है। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सावधान रहना होगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम को देखकर काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों के लिए भी दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। प्रोजेक्ट को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कारोबार करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी कामयाबी प्राप्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है लेकिन जल्दी रिलैक्स हो जाएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन शानदार रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। राजनीतिक संपर्क से आपको अपनी किसी समस्या का हल मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बनेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। शिक्षक आपका मार्गदर्शन करेंगे। कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का आज अच्छा मौका मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। कैरियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का आज फल मिलता हुआ नजर आ रहा है। लोग आपके अच्छे स्वभाव से काफी प्रभावित होंगे। ऑफिस का माहौल भी आपके पक्ष में रहने वाला है। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा। घर के बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने जरूरी कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। इस राशि के व्यापारियों को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। आपको बिजनेस संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे और आपको प्रोत्साहित करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है, जिससे पूरे दिन आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप अपने सामने आने वाले कुछ परेशानियों को अपनी चतुराई से सुलझा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में आपके काम करने के तरीकों को वाहवाही मिलेगी, आपको काफी गर्व महसूस होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आपके सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आपको किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप जिस काम को करने का काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकती हैं। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ने का प्रयास कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं से संबंधित चीजों की खरीदारी करेंगे। आपको खुशी मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास पल लेकर आया है। धन लाभ के कई मौके आपको मिल सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जरूरी काम पूरे कर लेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। दांपत्य जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी सफलता मिलने से घर में पार्टी का आयोजन करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। परिवार में सब की मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नए बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। संतान से सुख की अनुभूति होगी। शाम को दोस्तों के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने जीवन में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का दिन भी काफी बेहतर रहेगा। परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत ही सुनहरा रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहने वाला है। काम का बोझ कम रहेगा। बड़े अधिकारियों से किसी विषय पर बातचीत हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में मधुरता आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास बना रहेगा। इससे मन की शांति रहेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button