बॉलीवुड

शादी से पहले सोनम कपूर का रहा है इन 3 लोगों के साथ अफेयर, इनमें से एक के साथ तो….

यदि आप बॉलीवुड के दीवाने हैं तो आपको यह पता ही होगा कि बॉलीवुड में एक अभी गरमा गरम खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां सोनम कपूर की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है आप की अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा के साथ हिंदू धर्म के अनुसार सभी रीतिरिवाजों के साथ हुई है, किंतु आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि आनंद आहूजा पहले शख्स नहीं है जिनका सोनम कपूर के साथ रिश्ते में नाम जुड़ा है। आनंद आहूजा से भी पहले सोनम कपूर का कुछ लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको उन्हीं रिश्तो के बारे में बताने जा रहे है जिनका सोनम कपूर के साथ प्रेम संबंध रहा है चलिए तो बात करते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से।

सोनम कपूर का रिश्ता आनंद आहूजा के साथ बहुत लंबे समय से चलता आ रहा है सोशल मीडिया पर आप ने इन दोनों की बहुत सारी तस्वीरें देखी होंगी जो इंटरनेट पर आई हुई हैं सबसे बड़ी बात यह है कि इन दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत ही बखूबी से सीक्रेट रखा इन दोनों की सबसे पहले मुलाकात सन 2014 में हुई थी मुलाकात के एक महीने बाद ही आनंद आहूजा ने सोनम कपूर के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया था जिसके बाद इन दोनों के बीच रिश्ता बना और एक दूसरे से यह बेहद प्यार करने लग गए अब बात करते हैं सोनम कपूर के आनंद आहूजा से पहले रहे रिश्तो के बारे में।

रणवीर कपूर

सोनम कपूर का सबसे पहले रणवीर कपूर के साथ नाम जुड़ा था। आप सभी जानते हैं कि इन दोनों ने अपनी सबसे पहली फिल्म सांवरिया जो 2007 में आई थी, उसमें एक साथ काम किया था और फिल्मी जगत में कदम एक साथ रखा था। कहा जाता है कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब दोनों के बीच बहुत नजदीक या आ गई थी और इन्हीं नज़दीकियों के चलते इन दोनों के लव अफेयर के चर्चे हर जगह सुर्खियों में बने हुए थे, किंतु कुछ समय के बाद इन दोनों में मतभेद शुरू हो गए और इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसी के साथ इनका रिश्ता भी खत्म हो गया था। सोनम कपूर ने रणवीर को लेकर एक बात कही थी जिसमें उन्होंने यह बोला कि रणवीर कपूर एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें कोई भी लड़की अपना बॉयफ्रेंड बनाना जरूर चाहेगी, किंतु जैसे ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया उसके बाद सोनम ने दूसरा बयान देते हुए कहा कि रणवीर कपूर में बॉयफ्रेंड जैसी बात बिल्कुल भी नहीं है।

साह‍िर बेरी

सोनम कपूर की जिंदगी में दूसरे व्यक्ति साहिर बेरी है जिनका सोनम कपूर के साथ नाम जुड़ा था साह‍िर बेरी दिल्ली के रहने वाले हैं और यह मॉडलिंग करते हैं खबरों के अनुसार इन दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के द्वारा हुई थी और इन दोनों की पहली मुलाकात सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने करवाई थी लेकिन इन दोनों का रिश्ता लंबे समय के लिए नहीं चल सका और कुछ ही समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

पुनीत मल्‍होत्रा

 

पुनीत मल्होत्रा के बारे में कौन नहीं जानता है “आई हेट लव स्टोरी” के यह डायरेक्टर है इनके साथ भी सोनम कपूर का नाम काफी चर्चा में रहा था और जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब इन दोनों की खबरें भी सुर्खियों में बने हुए थे किंतु इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को नकार दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button