बॉलीवुड

जब माधुरी को अपने पति के करीब देख सेट पर आ धमकी थी अनिल कपूर की पत्नी, हो गया था बवाल!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यूं तो माधुरी ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा, अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और संजय दत्त जैसे हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया। लेकिन उनकी जोड़ी मशहूर एक्टर अनिल कपूर के साथ खूब पसंद की गई।

madhuri dixit

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की पसंदीदा जोड़ी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस जोड़ी ने अपने करियर में एक साथ करीब 18 फिल्मों में काम किया है। लेकिन इन फिल्मों में काम करने के दौरान माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के साथ कुछ ऐसा हो गया था जिसकी वजह से माधुरी ने अनिल के साथ काम ना करने का फैसला कर लिया था। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

माधुरी और अनिल की इन फिल्मों ने किया धमाका

madhuri dixit

दरअसल, माधुरी दीक्षित 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही है। उनका शानदार डांस, बेहतरीन एक्टिंग और उनकी अदायगी फैंस के दिलों पर राज करती है। वहीं उनकी खूबसूरती और उनकी स्माइल किसी का भी दिल चुरा सकती है। बता दे अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने ‘राम लखन’, ‘तेजाब’, ‘खेल’, ‘जमाई राजा’ और ‘बेटा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और उनकी सारी की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही।

madhuri dixit

ऐसे में लगातार इन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सुनहरे पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि धीरे-धीरे इनके अफेयर की खबर बॉलीवुड गलियारों में भी आ गई। फिर हुआ यूं कि ये बात अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी तक पहुंच गई।

टूटने पर आ गई थी एक्टर की शादी

madhuri dixit

बता दे इस दौरान अनिल कपूर शादीशुदा थे और 3 बच्चों के पिता भी थे। ऐसे में जब माधुरी दीक्षित संग उनके अफेयर की खबरें सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। वही उनकी पत्नी को इससे डर लगने लगा जिसकी वजह से वह एक बार माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्म के सेट पर जा पहुंची।

anil kapoor

माधुरी ने अनिल कपूर की पत्नी को इस तरह से देखा तो उन्होंने तुरंत फैसला कर लिया कि वह कभी भी अभिनेता के साथ काम नहीं करेंगी। दरअसल माधुरी दीक्षित ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि, ‘वह नहीं चाहती थीं कि अनिल कपूर के साथ उनकी उड़ने वाली अफेयर की अफवाहों की वजह से उनका परिवार बिखर जाए, इसलिए उन्हें अनिल कपूर से दूरी बना ली थी।’

madhuri dixit

हालांकि साल 2019 में यह दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई दिए। दोनों ने फिल्म ‘टोटल धमाल’ में काम किया था और यह दोनों आज भी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। अनिल और माधुरी की जोड़ी आज भी पॉपुलर है। वहीं फैंस इन दोनों को आज भी सुनहरे पर्दे पर एक साथ देखना पसंद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button