बॉलीवुड

ऐश्वर्या ने सोनम की शादी में जो किया उसका अंदाजा किसी को नहीं था, 9 साल पुराने जख्म अचानक हुए ताजा

मुंबई – मंगलवार को बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हो गई। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पेशे से बिजनेसमैन हैं और उनके कई बिजनेस हैं। पूरे दिन मीडिया में सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे। लेकिन, इन सबसे बीच एक बात जिसने सभी को हैरान किया वो था सोनम की शादी में ऐश्वर्या राय का आना। बता दें कि सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में हैं जिनके बीच जुबानी जंग होती रही है। तो आइये आपको बता देते हैं कि सोनम और ऐश्वर्या के बीच झगड़ा क्यों है?

सोनम और ऐश्वर्या के बीच झगड़ा क्यों है?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में मंगलवार को देश की बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुई। लेकिन, इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा रही बच्चन परिवार की। अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता और अभिषेक बच्चन के साथ सोनम की शादी अटेंड की। तीनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। लेकिन, अपने पति के साथ ऐश्वर्या को न देखकर मीडिया में इस बात के चर्चे होने लगे की वो शायद न आये। दरअसल, सोनम कपूर ने खुद ऐश्वर्या को फोन कर इनवाइट किया था।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में ये बात सभी को मालूम है कि सोनम कपूर और ऐश्वर्या एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हैं। जोनों के बीच कई बार जुबानी जंग हो चुकी है। हालांकि, सोनम ने ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन के साथ दो फिल्मों में काम किया है। इस वजह से अभिषेक और सोनम के बीच अच्छी दोस्ती है। बता दें कि सोनम ने खुद ऐश्वर्या को फोन करके शादी में आने का न्योता दिया था। अब शायद आप ये सोच रहे होंगे की दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

सोनम कपूर ने ऐश्वर्या को बोला था आंटी

दरअसल, सोनम और ऐश्वर्या के बीच झगड़े की कई वजहें हैं। लेकिन, सबसे बडी वजह साल 2009 में ऐश्वर्या राय द्वारा सोनम के साथ रेड कार्पेट पर एक साथ जाने से इंकार करना था। ऐश्वर्या राय के इंकार करने के बाद सोनम ने भी उनको जवाब देते हुए ऐश्वर्या को ‘आंटी’ कह दिया था। इसके बाद से ही सोनम और ऐश्वर्या के बीच झगड़ा चला आ रहा है। इसी वजह से ऐश्वर्या के शादी में न पहुंचने के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं शायद अभी भी ऐश्वर्या पुरानी कड़वाहट भुला नहीं पाई हैं।

लेकिन, सोनम के इनवाइट करने के बाद भी ऐश्वर्या उनकी शादी में नहीं आई। इसके बाद ये बात साफ हो गई की ऐश्वर्या अभी पुरानी बातों को भूल नहीं सकी है। सोनम द्वारा उन्हें आंटी कहे जाने की बात अभी भी उनके मन में बसी हुई है। गौरतलब है कि दोनों के बीच कई ज्वैलरी ब्रांड और कांस में कोल्ड वॉर देखने को मिला है। बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस दौरान सेलेब्स जमकर मौज मस्ती करते नजर आये। अनिल कपूर अपनी बेटी की शादी को एन्जॉय करते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button