बॉलीवुड

गुमनाम हो चुके हैं ‘इंडियन आइडल’ के ये 5 विनर, एक की हो गई मौत, बाकियों का हाल भी है खराब

‘इंडियन आइडल’ देश का सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो है। इस शो ने घर-घर में अपनी ख़ास पहचान बनाई है। अब तक इस शो के 12 सीजन हो चुके हैं। फिलहाल शो का 13वां सीजन चल रहा है।

‘इंडियन आइडल’ को अब तक 12 विजेता मिल चुके हैं। इंडियन आइडल का कोई विजेता अब गुमनाम हो चुका है तो कोई इस दुनिया में ही नहीं है। आइए आज आपको ‘इंडियन आइडल’ के कुछ ऐसे पूर्व विजेताओं के बारे में बताते है जो अब गुमनामी में जी रहे हैं।

संदीप आचार्य

संदीप आचार्य अब इस दुनिया में नहीं है। संदीप ने ‘इंडियन आइडल 2’ का खिताब जीता था। उनकी आवाज ने लोगों को दीवाना बना लिया था लेकिन संदीप कम उम्र में ही दुनिया छोड़ गए थे। 29 साल की उम्र में उनका साल 2013 में निधन हो गया था। बताया जाता है कि पीलिया के कारण उन्होंने दुनिया छोड़ दी थी।

प्रशांत तमांग

प्रशांत तमांग ‘इंडियन आइडल 3’ के विजेता बने थे। प्रशांत तमांग ने अपनी बेहतरीन आवाज के दम पर ‘इंडियन आइडल 3’ का
खिताब जीत लिया था। शो के विजेता बनने के बाद उन्होंने कई कंसर्ट किए और उन्हें कई नेपाली फिल्मों में काम करने का अवसर मिला। अभी वे नॉर्थ ईस्टर्न म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जबकि हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें पहचान नहीं मिल पाई।

सौरभी डेबार्मा

18 अक्टूबर 1985 को सौरभी डेबार्मा का जन्म त्रिपुरा के अगरतला में हुआ था। 37 साल की हो चुकी सौरभी डेबार्मा ने ‘इंडियन आइडल 4’ का खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि इंडियन आइडल का अभी 13वां सीजन चल रहा है और जब सौरभी ने सीजन 4 जीता था तो वे यह कारनामा करने वाली पहली महिला थीं।

सौरभी एक बेहतरीन गायिका होने के साथ ही एंटरटेनर और परफॉर्मर भी रह चुकी हैं। बताया जाता है कि उनके पास काम की कमी नहीं है। वे लाइव कंसर्ट करती रहती हैं।

विपुल मेहता

विपुल मेहता का नाम भी इस सूची में शामिल है। विपुल भी अपनी बेहतरीन आवाज के दम पर इंडियन आइडल के विजेता रह चुके हैं। बता दें कि उन्होंने शो का छठा सीजन अपने नाम किया था। इंडियन आइडल का विजेता होने के बावजूद आज वे एक गुमनाम जीवन जी रहे हैं। वे काम के लिए संघर्ष करते रहते हैं।

एलवी रेवंत

एलवी रेवंत ने साल 2017 में इंडियन आइडल सीजन 9 की ट्रॉफी जीती थी। उन्हें विजेता ट्रॉफी ‘क्रिकेट के भगवान’, भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर ने सौंपी थी। उन दिनों एलवी रेवंत काफी लोकप्रिय थे लेकिन समय के साथ उनकी लोकप्रियता कम होती गई।

दर्शकों को है इंडियन आइडल 13 के विजेता का इंतजार

फिलहाल दर्शक इंडियन आइडल 13 के विजेता के इंतजार में है। इंडियन आइडल 13 करीब सात माह से चल रहा है। शो अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। फैंस अब जल्द से जल्द इंडियन आइडल का नया विजेता चाहते है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सीजन 13 की चमचमाती ट्रॉफी आखिर किसके हाथ लगती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button