राशिफल

10 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों के लिए रहेगा हानिकारक, जानिए सभी राशियों प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस महीने का सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगेगा और सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह भारत में ग्रहण नहीं नजर आएगा। आपको बता दें कि इस वर्ष का यह पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1:42 बजे से शुरू होगा और शाम 06:41 बजे पर समाप्त हो जाएगा।

ज्योतिष गणना के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन लगने वाला यह सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है परंतु इसकी वजह से सभी राशियां प्रभावित होंगी। आखिर सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कैसा असर पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में….

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर ग्रहण का प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों मधुरता आएगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। इस अवधि के दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। धन की बचत करने में आप सफल हो सकते हैं। भविष्य के लिए सुनहरे अवसर मिलेंगे। निवेश संबंधित योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य ग्रहण का प्रभाव ठीक नहीं है। इस अवधि के दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। गलत कामों से दूर रहें अन्यथा बदनामी सहन करनी पड़ सकती है। आप धन का प्रयोग सही तरीके से कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में ही यह सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसलिए ग्रहण के दौरान आपको कैरियर और सेहत को लेकर काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी ऊर्जा सही दिशा में प्रयोग करना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन बेहद दुखी रहेगा। इस समय के दौरान आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर ग्रहण का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला है। अचानक लाभ या हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। आप गलत कामों से दूर रहें। आर्थिक मामलों में आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर ग्रहण का प्रभाव सामान्य देखने को मिलेगा। इस अवधि के दौरान आपका मन किसी चीज को लेकर शांत रह सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। आप शांत रहें और धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि वाले लोगों की सेहत पर ग्रहण का असर नजर आ रहा है। इस वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधित मामलों में काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है परंतु आप किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें। घर परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कोशिश कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार के तनाव और कलह की स्थिति से दूर रहना होगा। आप अपने मन को शांत रखें और परोपकार जैसे कार्य कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर ग्रहण का प्रभाव थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। बच्चों की तरफ से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान दीजिए। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित महसूस करेंगे। आप इस समय के दौरान किसी का भी अपमान मत कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण ठीक नहीं है। आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। इस समय के दौरान आप कोई भी जरूरी फैसला लेने से बचें। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। घर-परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। इस समय के दौरान आपका मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। ग्रहण के दौरान खुद को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप अपने गुस्से पर काबू काबू रखें। अहंकार को त्याग दीजिए। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण ठीक नहीं है। इस समय के दौरान कोई भी फैसला लेते समय सावधानी बरतने की जरुरत है। आप इस दौरान कोई भी गलत निर्णय ले सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके साहस में वृद्धि होगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button