बॉलीवुड

विराट कोहली से पहले सुरेश रैना से चल रहा था अनुष्का शर्मा का अफेयर, देखें उनके 5 एक्स प्रेमी

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामीका संग एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूट के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। फिर 11 दिसंबर 2017 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी से दोनों को 11 जनवरी 2021 को बेटी वामीका हुई।

आज अनुष्का भले विराट के साथ खुश हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब एक्ट्रेस का कई मर्दों से अफेयर रहा। उनके अफेयर की लिस्ट क्रिकेट जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक जाती है। ऐसे में आज हम आपको उनके सभी एक्स बॉयफ्रेंड्स से मिलाने जा रहे हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और अनुष्का की पहली मुलाकात ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म में हुई थी। यहीं से दोनों के अफेयर के चर्चे भी गर्म होने लगे। फिर दोनों लैडी Vs रिकी बहल और दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए। दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। वर्तमान में रणवीर दीपिका पादुकोण के पति हैं। वहीं अनुष्का विराट की पत्नी हैं।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर इस समय मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका नाम अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा। दिलचस्प बात ये रही कि दोनों ने साथ में किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।

लेकिन फिर भी दोनों को कई जगह एक साथ घूमते हुए देखा जाता था। बस इसी के चलते दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी। दोनों को एक दफा कॉफी शॉप पर गपशप करते भी देखा गया था। लेकिन इनका रिश्ता कोई खास आगे बढ़ा नहीं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की इमेज बॉलीवुड में प्लेबॉय की है। वह दर्जनों अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं। उनमें अनुष्का शर्मा भी है। दोनों को ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्म में साथ देखा गया था। खबरें आ रही थी कि दोनों का मिलना जुलना कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। दोनों पब्लिक प्लेस में भी साथ नजर आने लगे थे। लेकिन अपने रिश्ते को लेकर दोनों में से किसी ने भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

सुरेश रैना

विराट कोहली से दिल लगाने से पहले अनुष्का का नाम भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों एक दूसरे को पसंद किया करते थे। यहां तक कि सुरेश रैना ने एक बार खुद कबूला था कि वे अनुष्का को डेट कर चुके हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक टिक नहीं सका। इसलिए दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

जोहेब युसूफ

जोहेब यूसुफ एक मॉडल हैं। उन दिनों अनुष्का भी मॉडलिंग किया करती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकातें होती रहती थी। जल्द दोनों में प्यार भी हो गया। दोनों कुछ साल एक दूसरे को डेट करते रहे। फिर इनका ब्रेकअप हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button