बॉलीवुड

जब शराब पीकर टल्ली हुए सितारें, कोई भड़का तो कोई लड़खड़ाया तो कोई कार में करने लगा ऐसा काम – Video

बॉलीवुड की दुनिया चमक-धमक और चकाचौंध से भरी हुई है। यहां जमकर पार्टी भी होती है। इन पार्टियों में शराब भी पी जाती है। कभी-कभी सितारें हद से ज्यादा पी लेते हैं। फिर वह कैमरे के सामने नशे में चूर दिखाई देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स से मिलाने जा रहे हैं।

करीना कपूर खान

कुछ दिनों पहले करीना-सैफ का एक वीडियो बड़ा वायरल हुआ था। इसमें करीना नशे में धुत दिखाई पड़ रही थी। वहीं जब पैपारजी उनकी तस्वीरें क्लिक करना चाह रहे थे तो उनके पति सैफ भड़क गए थे। उनका मूड भी ठीक नहीं था। ऐसे में लोगों ने अंदाजा लगाया कि करीना के नशे में चूर होने की पोल खुल न जाए इसलिए वह पैपाराजी से भाग रहे थे।

न्यासा देवगन

बॉलीवुड के स्टार किड्स भी शराब पीने में आगे होते हैं। अब काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन को ही देख लीजिए। वैसे तो वह अक्सर अपनी बोल्ड ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन एक बार वह रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय नशे में चूर पाई गई थी। तब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

रणबीर कपूर

एक बार रणबीर आलिया को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे। तब वह कार में पैर ऊपर कर बैठ गए थे। उनकी आंखें भी चढ़ी हुई थी। उनकी हालत अजीब थी। उनका ये हाल देख फैंस ने कयास लगाए कि रणबीर पूरी तरह शराब के नशे में चूर हैं।

खुशी कपूर

खुशी कपूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन है। वह भी दोस्तों संग खूब पार्टी करती है। एक बार उन्हें पार्टी से बाहर आते समय नशे में टल्ली देखा गया था। वह इतनी धुत थी कि उन्हें कार तक जाने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ी थी।

विद्या बालन

ये नाम सुनकर शायद आपको हैरानी हो। लेकिन हमेशा स्वीट और सिंपल दिखने वाली विद्या बालन भी एक बार हाथ में शराब का गिलास नशे में धुत दिखी थी। उनकी ये तस्वीर वायरल हुई तो फैंस ने उन्हें खूब ताने मारे। कहा आप युवाओं को गलत संदेश दे रही हैं।

मलाइका अरोड़ा

49 साल की हो चुकी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो वह हेल्थी डाइट फॉलो करती हैं, लेकिन खास मौकों पर शराब पीती हैं। जैसे मनीष मल्होत्रा की 50वीं जन्मदिन पार्टी में वह इतनी टल्ली थी कि उनका चलना फिरना भी मुश्किल हो रहा था।

संजय दत्त

संजय दत्त शराब और अन्य नशे के आदि रह चुके हैं। उन्होंने ड्रग्स लेना भले बंद कर दिया हो लेकिन शराब अभी भी खूब पीते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें वह नशे में धुत हैं।

सलमान खान

भाईजान भी शराब पीने के बड़े शौकीन हैं। जब वह शराब को हाथ लगाते हैं तो उनका एटीट्यूड ही बदल जाता है। शराब का नशा उन्हें कई बार मुसीबत में भी डाल चुका है। नशे में उन्होंने कई ऐसे काम किए जो उन्हें नहीं करने चाहिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button