राशिफल

राशिफल 28 मई: आज शनि कृपा से ये 6 राशि वाले खूब तरक्की करेंगे हासिल, अचानक बदलेगी तकदीर

आज आप शनिवार 28 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 28 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर-परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। कुल मिलाकर आज का दिन बहुत ही बेहतरीन रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके मुताबिक नतीजा नहीं मिल पाएगा, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना होगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर नजर आ रहा है परंतु आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। अगर यात्रा जरूरी हो, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। संतान पक्ष से जो चिंताएं बनी हुई थी, आज उनका समाधान होने की उम्मीद नजर आ रही है। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। पति-पत्नी के रिश्तो में सुधार हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। अचानक आपकी किस्मत बदलने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होगा। आप अपने कामकाज को समय पर पूर्ण कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धन कमाने के अच्छे स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। विवाह योग्य लोगों को शादी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी और अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। पुश्तैनी व्यापारियों को नए अनुबंध व आर्डर मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात होगी, जिसके बाद अचानक किसी ऐसे निवेश का फायदा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में अच्छे पद पर प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान पक्ष के सहयोग से आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्यस्थल पर आप तरक्की की संभावनाएं तलाश कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका बनी हुई है। स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में कुछ बेचैनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। वर्तमान में किए गए कामों का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। विवाहित लोग आज अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने व्यवहार में भी सुधार लाना होगा। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। जमीन-जायजाद से संबंधित कामों में आपको फायदा होगा। संतान को नई उपलब्धियां हासिल होगी। घर में कोई अहम काम संपन्न हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ कामों को पूरा करने के लिए अधिक समय लग सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे, जिससे कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। खान-पान में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button