अध्यात्म

बहुत प्रिय है भगवान कृष्ण जी को यह चीजें, इनकी पूजा में जरूर करें शामिल, खुल जाएगा भाग्य

भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म दिवस इस वर्ष 23 और 24 अगस्त को मनाया जाएगा, भगवान कृष्ण जी के जन्म दिन की खुशी में सारी दुनिया कान्हा जी की भक्ति में लीन रहती है, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सभी लोगों के मन में एक उत्साह दिखाई देती है और सभी लोग भगवान कृष्ण जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं, बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस दिन व्रत उपवास करते हैं परंतु रात को 12:00 बजे कृष्ण जी के जन्मदिन पर आरती और प्रसाद वितरित किया जाता है, इसके अलावा ऐसे बहुत से उपाय हैं जिसका बहुत अधिक महत्व माना गया है।

ऐसा बताया जाता है कि अगर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है, इन उपायों को अपनाने से चारों तरफ से धन संपदा और सफलता मिलती है, आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

भगवान कृष्ण जी की प्रिय इन चीजों को पूजन में जरूर करें शामिल

राखी

अगर आप भगवान कृष्ण जी की पूजा करते हैं तो आप राखी का प्रयोग अवश्य कीजिए, आप कृष्ण जी और बलराम जी को राखी बांधिए।

झूला

आप कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर एक सुंदर सा झूला सजाएं और उस झूले के ऊपर कृष्ण जी की प्रतिमा को रखें।

गाय का बछड़ा

अगर आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गाय के बछड़े की प्रतिमा लेकर आते हैं तो इसके वजह से आपके जीवन में जो भी धन से जुड़ी हुई परेशानियां चल रही है वह दूर होती है इसके अलावा संतान संबंधित चिंताएं भी दूर हो जाती हैं।

तुलसी

अगर आप कृष्ण जी की पूजा करते हैं तो इनकी पूजा में तुलसी का इस्तेमाल अवश्य कीजिए।

शंख

आप भगवान कृष्ण जी की पूजा के दौरान इनके बाल रूप को शंख में दूध डालकर अभिषेक कीजिए।

फल और अनाज

आप कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाकर फल और अनाज का दान अवश्य कीजिए।

मोर पंख

जैसा कि आप लोग जानते हैं कृष्ण जी को मोर पंख अति प्रिय है, इसलिए आप जन्माष्टमी की पूजा में मोर पंख का प्रयोग अवश्य करें।

हार सिंगार, पारिजात या शैफाली के फूल अर्पित करें

भगवान कृष्ण जी की पूजा के दौरान आप हार सिंगार, पारिजात या शैफाली के फूल अर्पित करें क्योंकि भगवान कृष्ण जी को यह फूल अति प्रिय है, अगर आप इनका इस्तेमाल कृष्ण जी की पूजा में करते हैं तो इससे कृष्ण जी आपसे प्रसन्न होंगे।

माखन और मिश्री

अगर आप जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण जी की पूजा कर रहे हैं तो आप माखन और मिश्री का भोग कृष्ण जी को अवश्य लगाएं, उसके पश्चात आप 1 साल से छोटे बच्चे को अपनी अंगुली से माखन और मिश्री चटाएं, इससे भगवान कृष्ण जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

उपरोक्त कुछ सरल उपाय बताए गए हैं अगर आप इन सभी बातों को अपने ध्यान में रखकर यह सभी चीजें जन्माष्टमी के पर्व पर कृष्ण जी की पूजा में शामिल करते हैं तो इससे भगवान कृष्ण जी आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है, यह सभी चीजें भगवान कृष्ण जी को अति प्रिय है इसलिए जो व्यक्ति इन चीजों को इनकी पूजा में शामिल करता है उनके ऊपर कृष्ण जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button