बॉलीवुड

न गले में मंगलसूत्र, न मांग में सिंदूर, शादी के डेढ़ महीने बाद सूनी हो गई कियारा की मांग, :PICS

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों काफी सुर्खियों में रहती हैं। शादी के बाद से मीडिया उन्हें कुछ ज्यादा ही फॉलो करने लगी हैं। वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 13 फरवरी, 2023 को शादी के बंधन में बंधी थी। यह शादी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी। फैंस के लिए यह एक परफेक्ट जोड़ी है। शादी के बाद कियारा को सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने स्पॉट किया गया था। सभी को एक्ट्रेस का यह देसी अवतार बड़ा पसंद आया था।

बिना मंगलसूत्र-सिंदूर के दिखी कियारा

इस बीच हाल ही में फैंस एक्ट्रेस पर भड़क गए। इसकी वजह ये कि शादी को डेढ़ महीने ही हुए और कियारा ने सिद्धार्थ के नाम का सिंदूर और मंगलसूत्र निकाल दिया। अब उन्हें इस अवतार में देख फैंस को खुशी नहीं हुई। वह उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ तो भड़क भी गए। दरअसल कियारा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उनके गले में न तो मंगलसूत्र दिखा और न ही मांग में सिंदूर का नामोनिशान मिला।

कियारा आडवाणी देर रात एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का टॉप और नीले रंग की फटी जींस पहनी। साथ ही एक ग्रे रंग का शॉल भी कैरी किया। वह इस लुक में बड़ी कूल दिखीं। वह जैसे ही एयरपोर्ट पर आई हर किसी की निगाहें उन पर टिक गई। पैपाराजी तो उनकी तस्वीरें क्लिक करने भागे। कैमरे को देख एक्ट्रेस ने एक क्यूट सी स्माइल भी पास की। उनकी एक मुस्कान ने लाखों फैंस के दिल लूट लिए।

फैंस हुए नाराज

जहां एक तरफ कियारा की अदाओं ने फैंस का दिल जीता, तो वहीं उनके मंगलसूत्र और सिंदूर न पहनने से फैंस का गुस्सा फुट पड़ा। एक यूजर ने कहा “थोड़ी तो शर्म करो। शादी को दो महीने भी नहीं हुए। अभी से सूना गला और सूनी मांग लेकर घूम रही हो।” दूसरे ने कहा “अमीरों का सही है। जब मर्जी हो मंगलसूत्र डाल लो। जब मन हो निकाल लो। बस मिडल क्लास को ही इसकी सामाजिक रूप से अनुमति नहीं है।”

फिर एक कमेंट आता है “लगता है इन्होंने शादी में सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए सारे रीति रिवाज फॉलो किए थे। अब इन्हें इससे कोई मतलब नहीं है।” एक और शख्स मजाक में कहने लगा “कोई सिद्धार्थ भाई की सिक्योरिटी बढ़ाओ। कियारा ने मंगलसूत्र निकाल दिया। सिंदूर भी नहीं लगाया। भाई की जान खरते में है।” वहीं कुछ ने इसे बॉलीवुड के चोचले भी कहा।

काम की बात करें तो कियारा जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘अदल बदल’ फिल्म में नजर आएंगी। इसके पहले दोनों ‘शेरशाह’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। वहीं कियारा कार्तिक आर्यन संग ‘सत्य प्रेम की कथा’ फिल्म में भी नजर आएगी। इसके अलावा वह राम चरण के साथ साउथ की RC15 फिल्म भी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button