बॉलीवुड

मेरे पति के नाम पर ये गंदा खेल न खेलों…. विकास मालू के केस पर भड़की सतीश कौशिक की पत्नी

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के हुए अचानक निधन से फैंस सदमे है। वही बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। बता दें, अभिनेता ने होली खेलने के बाद 8 मार्च की रात को ही दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभिनेता की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

satish kaushik

इसी बीच लगातार सतीश कौशिक की मौत पर नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। वहीं सतीश कौशिक के दोस्त और मशहूर बिजनेसमैन विकास मालू की पत्नी सानवी ने खुलासा किया है कि उनके ही पति ने सतीश कौशिक की हत्या कर दी। अब इस मामले पर सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक ने चुप्पी तोड़ी है।

15 करोड़ के कारण हुई सतीश कौशिक की हत्या?

satish kaushik

बता दें, विकास मालू की पत्नी सानवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सतीश कौशिक और उनके पति के बीच 15 करोड़ का लेनदेन हुआ था। इस कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उनके पति ने सतीश कौशिक की हत्या कर दी। महिला के मुताबिक जब भी सतीश कौशिक दुबई जाते थे तो वह विकास मालू से जरूर मिलते थे।

satish kaushik

इसी बीच पैसे के लेनदेन के कारण इन दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद विकास ने इस कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ही सतीश कौशिक की हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि सानवी ने इस केस में दाऊद इब्राहिम के बेटे का नाम भी जोड़ा था। हालांकि पहले ही विकास मालू इसे ख़ारिज कर चुके हैं। वहीं अब इस मामले पर सतीश कौशिक की पत्नी शशि ने भी इससे इंकार कर दिया है।

क्या बोली शशि कौशिक?

satish kaushik

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान शशि कौशिक की पत्नी ने कहा कि, “सतीश और विकास काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों में कभी भी कोई लड़ाई नहीं हुई है। विकास आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं तो पैसों की खातिर वह किसी की जान नहीं लेंगे। सतीश बस होली की पार्टी के लिए दिल्ली गए थे।

वहां पैसों का कोई लेनदेन नहीं हुआ था।विकास काफी अमीर आदमी हैं, इसलिए ऐसी स्थिति नहीं आई कि उनको सतीश से पैसे लेने पड़ें। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी ये पुष्टि हुई है कि उनकी नशों में 98 प्रतिशत ब्लॉकेज था। साथ ही ब्लड सैंपल में कोई ड्रग्स नहीं मिला।”

satish kaushik

एक्टर की पत्नी ने आगे कहा कि, “दिल्ली पुलिस ने सब कुछ वेरीफाई किया है। मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है कि किस तर्ज पर वो ड्रग और मर्डर की बात कर रही है। मुझे नहीं पता कि मेरे पति के मरने के बाद वो उनका नाम इन सब में क्यों घसीट रही है। उसका कोई एजेंडा हो सकता है। हो सकता हो उसे अपने पति से पैसे चाहिए हों।

जिस वजह से वो सतीश को इसमें शामिल कर रहीं। वो ऐसा खेल ना खेलें। उन्होंने जो शिकायत दर्ज करवाई हैं, उसे वापस ले लें।” बता दें, सतीश कौशिक महज 66 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके परिवारी में पत्नी शशि और उनकी 10 की बेटी वंशिका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button