क्रिकेट

चंद पैसों के लिए जिस खिलाड़ी को नीता ने मुम्बई इंडियंस से किया बाहर, वही बन गया है सिरदर्द

मुम्बई – आईपीएल का ग्यारहवां सीजन अपने दूसरे स्टेज में पहुंच रहा है। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ग्यारहवें सीजन के मुकाबले 7 अप्रैल से शुरु हुए थे जो 27 मई तक 51 दिनों तक देश के 9 अलग अलग शहरों में खेले जाएंगे। आईपीएल 2018 में अभी तक 25 मैच हुए हैं। इस बार के आईपीएल में दो सीजन से बैन रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आते ही दिखा दिया है कि क्यों उसे आईपीएल की सबसे बेहतर टीम माना जाता है। धोनी की अगुवाई में ये टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह अंबाती रायडू हैं जो पहले मुम्बई की ओर से खेलते थे। चेन्नई के अंबाती रायडू जबदस्त फार्म में हैं।

अंबाती रायडू इस सीजन में बड़े स्टार बनकर उबरे हैं। चेन्नई के अंबाती रायडू जबदस्त फार्म में चल रहे हैं। लगभग आधा सीजन बीतने के बाद वो पर्पल कैप के दावेदार हैं। अंबाती रायडू ने इस सीजन में जिस तरह से बल्लेबाजी की है वो देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि, पिछले सीजन में मुम्बई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसकी वजह से मुम्बई ने उनकी बोली नहीं लगाई थी।

रायडू ने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। रायडू ने सभी टीमों के गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की है और सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में भी शामिल हैं। रायडू के इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद शायद धोनी को भी नहीं रही होगी। बता दें कि पिछले सीजन तक अंबाती रायडू मुंबई की टीम का हिस्सा थे। लेकिन, इस सीजन में नीलामी के वक्त धोनी ने अंबाती रायडू को चेन्नई की टीम के लिए चुना और उनका फैसला सही साबित हो रहा है।

 

इस सीजन में तीन बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। आलम ये है की मुम्बई इंडियंस के प्ले ऑफ में पहुंचने के चांस भी लगभग खत्म हो गये हैं। बात दें इस बार सभी खिलाड़ियों की निलामी फिर से हुई है और सभी की टीमें बदल गई हैं। इस वजह से मुंबई इंडियंस के अंबाती रायडू चेन्नई की ओर से खेल रहे हैं और उनका बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। रायडू जो पिछले साल तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे अब वो चेन्नई की ओर से खेल रहे हैं। रायडू को इस तरह से खेलता देख शायद मुम्बई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और रोहित शर्मा दोनों ही पछता रहे होंगे।

बता दें कि अंबाती रायडू ने इस सीजन में अबतक के कुछ 7 मैंचों में 329 रन बनाये हैं। आपको बता दें कि 16 साल की उम्र में रायडू को हैदराबाद की टीम में चुन लिया गया था। इसके बाद साल 2002 में हैदराबाद के लिए अंबाती रायडू के घरेलू श्रेणी के क्रिकेट करियर की शुरूआत हुई और साल 2004 में वो अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान रहे। रायडू का करियर इंडियन टीम में ज्यादा दिनों का नहीं रहा। वो लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button