दिलचस्प

15 हजार रुपये लेकर घर से निलते थे सीके रंगनाथन, शैम्पू बेचकर बने 1500 करोड़ के मालिक

कहते हैं पैसा बनाना हो तो आपके पास भी पैसा होना चाहिए। खासकर जब आप कोई बड़ा बीजनेस शुरू करने की सोच रहे हो तो उसमें पैसों का निवेश भी बड़ा होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसने इस सोच को गलत साबित कर दिया। उसने सिर्फ 15 हजार रुपए से 1500 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी। तो उन्होंने आखिर ये कैसे किया? चलिए जानते हैं।

सीके रंगनाथन केविनकेयर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। उनका बचपन तमिलनाडू के छोटे से कस्बे में बीता। उनके पिता चिन्नी कृष्णन एक किसान थे। वह एक छोटे फार्मास्यूटिकल पैकेजिंग उधमी भी थे। सीके रंगनाथन बचपन से पढ़ाई लिखाई में कमजोर थे। जबकि उनके भाई बहन डॉक्टर, वकील बन गए।

15 हजार लेकर घर से निलते थे

सीके रंगनाथन को जानवरों से बड़ा लगाव था। वह इसी से कुछ पैसे कमा लिया करते थे। जब उनके पिता का देहांत हुआ तो सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। ऐसे में उन्होंने खुद का बीजनेस शुरू करने की सोची। इसके लिए उनकी जेब में सिर्फ 15 हजार रुपए थे। जब वह घर से निकले तो एक कमरे वाले मकान में किराए से रहे। यहां उन्होंने बस एक केरोसिन स्टोव और साइकिल ली थी।

सीके रंगनाथन शैम्पू का बीजनेस शुरू करना चाहते थे। वैसे तो यह उनका खानदानी बीजनेस था, लेकिन पिता के देहांत के बाद उनकी भाई से अनबन हो गई। इसलिए उन्होंने अलग कुछ नया ट्राय करना चाहा। उन्होंने चिक शैम्पू लॉन्च किया। खास बात ये रही कि यह भारत का पहला ऐसा शैम्पू था जो सिर्फ छोटे से पाउच के रूप में लॉन्च हुआ। 7ml का यह पाउच तब सिर्फ 75 पैसे में बिकता था।

खड़ी कर दी 1500 करोड़ की कंपनी

जल्द चिक शैम्पू पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया। करोड़ों की संख्या में लोग इसे खरीदने लगे। बीजनेस की शुरुआत में तीन साल तक सीके रंगनाथन ने बैंक से कोई लोन भी नहीं लिया था। जल्द उनका ब्रांड फेमस हो गया और वह करोड़पति बन गए। उनकी कंपनी केविनकेयर वर्तमान में और भी कई प्रोडक्ट बनाती है। इसमे डेयरी और सलून उत्पाद भी शामिल है।

सीके रंगनाथन ने कभी 15 हजार रुपए से अपने बीजनेस आइडिया की शुरुआत की थी। और अब उनकी कंपनी की नेट वर्थ 1500 करोड़ के पार पहुँच चुकी है। उनकी कंपनी में करीब 4000 लोग काम करते हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय टीम वर्क को बताते हैं। उनकी टीम में बहुत से ऐसे प्रोफेशनल हैं जो कड़ी मेहनत करने से नहीं घबराते हैं। वह कहते हैं कि मेहनत, इनोवेशन और अलग आइडिया आपको जल्दी सफलता दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button