अध्यात्म

अगले 10 दिन में पलट जाएगा इन राशियों का भाग्य, सूर्यदेव बरसाएंगे असीम कृपा, होगा पैसा ही पैसा

सूर्य और शनि का आपस में पिता और पुत्र का रिश्ता है। हालांकि इनकी अक्सर आपस में बनती नहीं है। लेकिन कभी-कभी जब दोनों एक ही राशि में होते हैं तो इसका लाभ आम लोगों को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि बदलना सभी 12 राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। फरवरी माह में सूर्य शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है।

सूर्य ग्रह 13 फरवरी को सुबह 09 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेगा। यहां शनि पहले से विराजित हैं। ऐसे में सूर्य और शनि की ये युति तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ देगी। बता दें कि सूर्य कुंभ राशि 15 मार्च को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर छोड़ देगा। फिर वह मीन राशि में गोचर करेगा। मतलब 13 फरवरी से 15 मार्च तक का समय इन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर वृषभ राशि के जीवन को खुशियों से भर देगा। आपके सभी दुख और समस्याएं अब खत्म हो जाएंगे। घर में खुशियों की बहार आएगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान की ओर से धन लाभ हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। जो व्यापार करते हैं उन्हें दोगुना लाभ हो सकता है।

धन को लेकर इस राशि की समस्याएं हल हो जाएगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। घर में लड़ाई झगड़े नहीं होंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिलेगी। कुंवारे बैठे लोगों को शादी का रिश्ता मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों की सेहत में सुधार लाएगा। आप पहले से और भी फिट महसूस करेंगे। आपके सभी पुराने रोग खत्म हो जाएंगे। भगवान में आस्था बढ़ जाएगी। मकान खरीदी या बिक्री का योग बनेगा। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

भाग्य आपका साथ देगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के सम्पन्न होंगे। संतान पर गर्व महसूस होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। समाज में रुतबा बढ़ जाएगा। काम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। बुरी और नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहेगी।

धनु राशि

सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश धनु राशि के लोगों का लाभ करेगा। शत्रु इनके सामने हार मानने को मजबूर हो जाएंगे। किस्मत आपका साथ देगी। छात्रों को मेहनत का उची फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

नए दोस्त बन सकते हैं। अपने फ्रेंड सर्कल में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। प्यार के मामले में चीजें आपके मन मुताबिक होंगी। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। पुराने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button