राशिफल

आज भौमवती अमावस्या पर बने दो शुभ योग, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, कठिन समय होगा दूर

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से बेहतर परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज भौमवती अमावस्या है। इस दिन पूर्वजों और पितरों के लिए किए गए श्राद्ध और पूजा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सौभाग्य योग के बाद शोभन योग का निर्माण होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर शुभ योग का किन राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

आइए जानते हैं किन राशियों को शुभ योग का मिलेगा फायदा

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव अच्छा रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू खर्चों में गिरावट आ सकती है। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कामकाज में की गई कोशिश सफल रहेगी। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में भारी मुनाफा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। निवेश संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। शुभ योग की वजह से कामकाज में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में अच्छी खासी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सफलता के कुछ नए मौके हाथ लग सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। निवेश संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिल सकता है। लवमेट के लिए समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। मन की उलझन दूर हो सकती है। साझेदारी में अगर कोई काम शुरू करते हैं तो आपको फायदा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग नई सौगात लेकर आया है। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आ सकती हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा। आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। आप अपने करियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे।

मीन राशि वाले लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप जो हासिल करना चाहते हैं उसको प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। ऑफिस में सीनियर आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कुछ काम आसानी से पूरे करेंगे। आप बेकार की गतिविधियों में वक्त खराब ना करें। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी प्रतिभा निखरकर लोगों के सामने आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। शादीशुदा जिंदगी सामान्य रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में साथी पर भरोसा बनाए रखना होगा। अगर आपके मन में कोई बात चल रही है तो आप अपने प्रिय से पूछ सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर करेंगे। कामकाजी महिलाओं के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। बच्चों की तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां कुछ इस तरह की पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी, जिससे आपकी टेंशन और अधिक बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहने वाली है। इसलिए फिजूलखर्ची पर ध्यान देना होगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी नकारात्मक सोच आपको काफी परेशानी दे सकती है। धन संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। पुरानी की गई मेहनत का फल मिल सकता है। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें। बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। व्यापार सामान्य चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button