राशिफल

शिव-पार्वती की कृपा से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, घर में आएंगी ढेरों खुशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। इन राशि वाले लोगों के घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां आएंगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शिव-पार्वती की कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद भाग्यशाली साबित होगा। भगवान शिव और माता पार्वती जी की कृपा से आपको समय के साथ-साथ किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम होंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आपको उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरा रहेगा। शिव-पार्वती की कृपा से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका हल निकल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। निजी जीवन की समस्याएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वाले जातकों के ऊपर शिव-पार्वती की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। काम के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। खास लोगों के बीच उठना-बैठना हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि वाले लोगों के अंदर नई ऊर्जा का संचार दिख रहा है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी मेहनत का सामान्य परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े हुए लोग काफी व्यस्त रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण डील के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी करने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप खुद को साबित करने का पूरा प्रयास करेंगे। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर पुनः सोच-विचार कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। बड़े व्यापारियों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आपको पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी व्यस्त भरा रहेगा। काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। व्यवसाय ठीक चलेगा। साझेदारी में अगर कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित मामले सफल हो सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता हासिल होगी। अचानक कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। मनपसंद जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य तौर पर व्यतीत होने वाला है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अधिक मानसिक तनाव मत लीजिए। आप अपने आपको इधर-उधर के कामों में व्यस्त रखें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button