अन्य

जामुन है औषधीय गुणों का ख़ज़ाना, इसके सेवन से होते हैं कई चमत्कारी फ़ायदे, जानें

समय के साथ-साथ लोगों के खान-पान में तेज़ी से बदलाव आया है। पहले ज़माने में लोग मोटे अनाज ज़्यादा खाते थे। ये अनाज लोगों को स्वस्थ्य रखने में मदद करते थे। आज लोगों का खान-पान पूरी तरह से बदल चुका है। आज लोग स्वाद को ध्यान में रखकर खाना खाते हैं जो कई शारीरिक समस्याओं को जन्म देता है। लोग सड़क किनारे मिलने वाले खाने के ऊपर ज़्यादा निर्भर रहने लगे हैं। सड़क किनारे मिलने वाले ये खाने स्वास्थ्य की दृष्टि से बिलकुल भी अच्छे नहीं होते हैं।

खान-पान में आए इसी बदलाव की वजह से कई लोग गम्भीर बीमारियों से कई छोटी-मोटी शारीरिक बीमारियों से ग्रस्त हो चुके हैं। मधुमेह की समस्या आज के समय में ज़्यादातर लोगों को है, इसके साथ ही पाचनक्रिया से सम्बंधित समस्याओं से भी कई लोग परेशान हैं। ग़लत खान-पान पेट सम्बंधी समस्याओं को जन्म देता है। धीरे-धीरे ये समस्याएँ बड़ा रूप ले लेती हैं और व्यक्ति को भारी मुसीबत में डाल देती हैं। प्रकृति में कई ऐसी चीज़ें मौजूद हैं, जिनसे हम अपनी कई शारीरिक समस्याओं का इलाज कर सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर है जामुन:

प्रकृति ने इस पृथ्वी पर कई तरह के जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बनाया है। इनमें से कई ऐसे पेड़-पौधें हैं, जिनका औषधीय इस्तेमाल होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही औषधीय गुणों से भरपूर फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप कई तरह की बीमारियों को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं जामुन की। बारिश की शुरुआत होते ही जामुन मिलने शुरू हो जाते हैं। जामुन औषधीय गुणों का ख़ज़ाना है और इसको खाने से कई चमत्कारी शारीरिक फ़ायदे भी होते हैं। जामुन एक अम्लीय फल है और इसका स्वाद मीठा होता है।

जामुन खाने से होते हैं ये चमत्कारी फ़ायदे:

*- आपकी जानकारी के लिए बता दें जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज़ और फ़्रूक्टोज पाया जाता है। अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो जामुन के रस में सेंधा नामक मिलाकर इसका सेवन करें। पेट दर्द, दस्त, पेट में जलन जैसी समस्याओं से तुरंत राहत मिल जाएगी।

*- पाचन क्रिया के लिए जामुन बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। जामुन खाने से व्यक्ति की पाचन क्रिया मज़बूत होती है और गैस जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।

*- आपको जानकर हैरानी होगी कि मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन किसी वरदान से कम नहीं है। मधुमेह के रोगी जामुन के बीज को सुखाकर पीस लें और इसका उपयोग करें।

*- पथरी के इलाज के लिए भी जामुन बहुत फ़ायदेमंद होता है। पथरी की समस्या होने पर जामुन के बीज को सुखाकर बारीक पीस लें और इसको दही के साथ खाएँ। कुछ ही दिनों में पथरी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

*- पित्त की समस्या से परेशान हैं तो जामुन को सिरके में भिगोकर रखें और रोज़ाना सुबह-शाम इसका सेवन करें। इससे पित्त शांत होता है।

*- दस्त की समस्या से परेशान लोग जामुन की गुठलियों को पीसकर चूर्ण बनाएँ। इस चूर्ण को चीनी के साथ मिलाकर सेवन करने से दस्त की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button