अन्य

अब कहां गायब हो गए ये 5 रुपए के मोटे सिक्के? जानें क्या है इसके बंद होने का कारण

भारत में सिक्कों का इतिहास काफी पुराना है। आपने देखा ही होगा कि भारत में वर्तमान में कई तरह के पांच के सिक्के मौजूद है। लेकिन बीते साल में यदि आपने नोटिस किया होगा तो समझ पाएंगे होंगे कि 5 रुपए का एक मोटा सिक्का था जो अब लगभग बंद ही हो गया है। हां वैसे तो कई बार मार्केट में ऐसे सिक्के दिखते हैं। लेकिन वर्तमान में गोल्डन कलर का 5 वाला सिक्का ज्यादा चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने वाला 5 का सिक्का अब क्यों बंद हो गया। तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?

क्यों बंद हो गया 5 का मोटा सिक्का?

5 old coin

दरअसल, यह सिक्का मार्केट से बहुत तेजी से गायब हो रहा था। ऐसे में जब इस पर रिसर्च की गई तो पता चला कि इस सिक्के को गायब करने के पीछे कई बड़े तस्करों का हाथ है। जी हां.. यह मोटे वाले 5 के सिक्के इकट्ठे कर भारत से बांग्लादेश तस्करी करते थे। दरअसल वहां इसे बेचकर शेविंग ब्लेड तैयार की जाती थी जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होता था। पांच रुपए के इन पुराने सिक्के में अलॉय मेटल और प्रो निकल होता जिसके जरिए ब्लेड तैयार होते थे।

5 old coin

उस मोटे वाले 5 के सिक्के में से मेटल निकलता था जिससे एक सिक्के से करीब छह शेविंग ब्लेड तैयार हो जाती थी। ऐसे में अच्छा खासा मुनाफा हो जाता था। यानी कि यह मार्केट में एक शेविंग ब्लेड 2 रुपए में बेचते थे यानी कि ₹5 के सिक्के से उन्हें आसानी से ₹12 का प्रोडक्ट मिल जाता था जिससे उन्हें मुनाफा होता था। ऐसे में फिर सरकार ने नए सिक्के निकाल दिए और पुराने सिक्के को लगभग बंद कर दिया। लोगों ने बड़े पैमाने पर इसका गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया था और यही वजह थी कि, फिर इस सिक्के को बंद कर दिया गया।

अब मार्केट में मिलता है ऐसा सिक्का

5 old coin

बता दें इन दिनों मार्केट में पांच रुपये के तीन प्रकार के सिक्के चलते हैं। सबसे पहले की बात करें तो पहल वह सिक्का है जो अब धीरे धीरे मार्केट में दिखना बंद हो रहा है। इसके बाद दूसरा सिक्का वह जो साल 2007 में आरबीआई ने लॉन्च किया था। यह सिक्का Nickel और Brass से मिलकर बना था। इसकी मोटाई 2 एमएम थी।

वहीं इसका वजन 6 ग्राम के करीब था, लेकिन ये सिक्के भी अब लगभग मार्केट में कम दिखाई देते हैं। इसके अलावा गोल्डन कलर के सिक्के है जो Cupro-Nickel से मिलकर बने हैं। इनका व्यास 23 एमएम होता है जबकि इनका वजन 5.3 ग्राम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button