बॉलीवुड

ये हैं सिद्धू मुसेवाला के 6 सबसे बड़े विवाद, आखिरी पोस्ट में भी ‘गन’ के साथ आए थे नजर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को उनके पैतृक गांव मूसा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि बीते रविवार 29 मई की शाम को सिद्धू की कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट की माने तो सिद्धू अपने गांव जा रहे थे तभी उन पर हमला किया गया।

sidhu moose wala

बता दे सिद्धू मूसे वाला पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर थे जिन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा रही। बता दें, सिद्धू मुसेवाला का नाम कई विवादों में भी रहा। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विवाद जिनके कारण उनका नाम काफी सुर्खियों में रहा था।

एके-47 गन वाले गाने से हुआ था बड़ा विवाद

बता दें, साल 2020 में सिद्धू मुसेवाला ने गाना बनाया था जो काफी पॉपुलर रहा था। हालांकि इस दौरान उनका नाम विवादों से भी घिर गया था क्योंकि इस वीडियो में वह एके-47 चलाना सीख रहे थे। इसके साथ ही वह पर्सनल गन लिए हुए भी नजर आ रहे थे।

sidhu moose wala

ऐसे में इस गाने से काफी बवाल मच गया था और 6 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया था। बता दे इस मामले के बाद सिद्धू मुसेवाला पर आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर दी गई।

खालिस्तान का समर्थन करने में विवाद

sidhu moose wala

रिपोर्ट की मानें तो साल 2020 में ही सिद्धू ने एक गाना और रिलीज किया था जो काफी चर्चा में रहा था। इस गाने में सिंगर ने खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का महिमामंडन किया था जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर इस दौरान सिद्धू मूसेवाला को काफी ट्रोल भी किया गया।

संजू गाने से भी हुआ था विवाद

sidhu moose wala

बता दें, सिद्धू मूसेवाला के लिए साल 2020 बहुत ही मुसीबतों से भरा रहा था। 2 गाने में विवाद हो जाने के बाद सिद्धू ने साल 2020 जुलाई में एक और गाना ‘संजू’ रिलीज किया था जिस पर भी खूब हंगामा हुआ था। दरअसल, इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने अपनी तुलना बॉलीवुड मशहूर अभिनेता संजय दत्त से की थी जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई थी। वहीं संजय के फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ा था।

माई भागो पर काफी विवाद में रहे सिद्धू

sidhu moose wala

उस दौरान भी सिद्धू का नाम काफी विवाद में रहा जब उन्होंने अपने एक गाने में माई भागों के संबंध को लेकर विवादित बयान दिया था। ऐसे में इस दौरान सिख समुदाय उन पर बुरी तरह भड़क गया था और उन्हें श्री अकाल तख्त के जत्थेचदार द्वारा पेश होने का आदेश दिया गया था। हालांकि बाद में सिद्दू मूसे वाला ने इस मामले में माफी मांग ली थी।

पंजाबी लोगों पर किया था गद्दार होने का कमेंट

sidhu moose wala

बता दे सिद्धू मूसे वाला का गाना Scapegoat साल 2022 में रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया, लेकिन इस दौरान वह विवाद से भी घिर गए थे। इस गाने में सिद्धू मुसेवाला ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार का दुखड़ा सुनाया था। ऐसे में आम आदमी पार्टी का कहना था कि सिद्धू मूसेवाला इस गाने में पंजाब के ‘वोटरों’ को गद्दार कह रहे हैं। ‌

हमेशा गन के साथ शेयर करते थे तस्वीरें

बता दे, गानों के अलावा सिद्दू मूसे वाला हमेशा सोशल मीडिया पर भी गन और बंदूक के साथ अपनी तस्वीरें साझा किया करते थे। इसके अलावा कई वीडियो में भी गन लिए हुए नजर आते थे जिसके बाद उन पर शिकायत दर्ज कर दी गई थी। वह अपनी लास्ट ट्विटर पोस्ट में भी गन लिए दिखाई दिए थे। कहा जाता है कि, सिद्धू मूसे वाला को हथियार को खूब शौक था और यही वजह है कि वह अपने गानों और तस्वीरों में गन लिए नजर आते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button