क्रिकेट

Pics: विराट की पत्नी से भी अधिक खूबसूरत है चहल की वाइफ, दोनों की बॉन्डिंग भी है तारीफ़ के लायक

रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी आदि भारत के स्टार क्रिकेटर हैं। ये सभी क्रिकेटर अपने बेहतरीन खेल से हमेशा ही फैंस का दिल जीतते रहते हैं।

इन सभी खिलाड़ियों के साथ ही अक्सर ही इनकी पत्नियां भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। इन सभी क्रिकेटर्स की तरह ही इनकी पत्नियां भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं इस मामल में गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी का भी कोई जवाब नहीं है।

युजवेंद्र चहल की पत्नी का नाम धनाश्री वर्मा है। धनाश्री वर्मा 26 साल की हैं। उनका जन्म दुबई में 27 सितंबर 1996 को हुआ था। चहल और धनाश्री ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों की शादी धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी।

भारत के कई स्टार क्रिकेटर्स की वाइफ की तरह ही चहल की पत्नी भी कफी लोकप्रिय हैं। गौरतलब है कि धनाश्री एक बेहतरीन डांसर और मशहूर युट्यूबर हैं। वे बहुत अच्छा डांस करती हैं और अपने इस हुनर के दम पर वे लोगों का दिल जीत लिया करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

धनाश्री खूबसूरती और स्टाइल के मामले में भी किसी बॉलीवुड अदाकारा से बिलकुल भी कम नहीं हैं। चहल की पत्नी धनाश्री एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। खूबसूरती के मामले में धनाश्री भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा को भी कड़ी टक्कर देती हैं।

धनाश्री अक्सर ही लोगों को अपना हॉट और बोल्ड अवतार दिखाती रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट्स करते हैं। उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह बढ़ चुकी हैं। अक्सर वे सोशल मीडिया पर कोई न कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर चहल की पत्नी धनाश्री की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 53 लाख (5.3 मिलियन) से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर वे यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ ही लोगों के लिए डांस वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं।

धनाश्री की पहचान एक सोशल मीडिया सेंसेशन के रुप में भी होती हैं। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अब तक वे 1500 से अधिक पोस्ट कर चुकी हैं। धनाश्री इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं।

धनाश्री की हर पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार बरसाते है। चाहे उनकी कोई तस्वीर हो या डांस वीडियो दोनों को ही फैंस से भरपूर समर्थन मिलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

सोशल मीडिया पर चहल की पत्नी एक अच्छा खासा समय बिताती हैं। वे कभी अपनी कोई बोल्ड और हॉट तस्वीर पोस्ट करती है तो कभी कोई डांस वीडियो। लोगों को उनका हॉट और बोल्ड अंदाज खूब पसंद आता है।

धनाश्री पर हर ड्रेस काफी जंचती है। चाहे वेस्टर्न हो या भारतीय परिधान वे हर ड्रेस में कहर ढहाती हैं।

अक्सर ही भारतीय टीम के मैच देखने के लिए धनाश्री स्टेडियम पहुंचती हैं। वे अपने पति को भी खूब चीयर करती हैं। इसके अलावा वे IPL के मैचों का आनंद भी स्टेडियम से लेती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button