राशिफल

इंद्र योग के साथ बना श्रीवत्स योग, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, किसकी किस्मत देगी साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां भी बदलती रहती हैं। कभी सुख मिलता है तो कभी दुखों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। सभी लोगों को अपने जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति से इंद्र योग बन रहा है, इसके साथ ही विशाखा नक्षत्र से श्रीवत्स योग का निर्माण हो रहा है। आखिर यह दोनों शुभ योग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेंगे? किन राशियों के लोगों को फायदा मिलेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुभयोग का किन राशियों के लोगों को मिलेगा शुभफल

मेष राशि वाले लोगों का समय खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में अनुभवी लोगों का सहयोग मिल सकता है। बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को करियर संबंधित किए गए प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त होने वाला है। अचानक आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी खुशी और गर्व महसूस करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का प्रवेश रहने वाला है। आपके लिए करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाना काफी सरल रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। भविष्य की बनाई गई योजनाएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात करके आप काफी खुश होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय खास रहने वाला है। आप कोई बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक दिक्कत दूर होगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। अचानक धन लाभ मिलने के आसार दिख रहे हैं। नवविवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के लोग वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवन की छोटी-मोटी परेशानियों को आप अपनी बुद्धिमानी से समाधान कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ेगा। आप कुछ नई जानकारियां जानने के इच्छुक रहेंगे। आप अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके तलाश कर सकते हैं। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहने वाला है। शिक्षकों के सहयोग से पढ़ाई में उत्पन्न हो रही दिक्कत दूर होगी। किसी खास मित्र से आपको सरप्राइस पार्टी मिलने की संभावना बन रही है। पति-पत्नी के बीच अच्छे रिश्ते बने रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप थोड़े विचलित रहेंगे। आप अपनी पुरानी योजनाओं पर ध्यान दीजिए। अचानक आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोग किसी पुरानी बात को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। मित्रों से आर्थिक मदद मिलने की संभावना बन रही है। ऑफिस में कामकाज में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी मामले में आपको धैर्य पूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता है। परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों के करियर को सही दिशा मिल सकती है। पारिवारिक परेशानियों को लेकर आप थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। लव पार्टनर के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। आमदनी में कमी आने की संभावना बन रही है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए आप अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करें। किसी पुरानी गलती की वजह से आप काफी हताश रहेंगे। अजनबी लोगों के ऊपर भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगो का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी कारण से आपको परेशानी महसूस होगी। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना बन रही है। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आपको अपनी मेहनत के चलते पदोन्नति मिलने की संभावना बनी हुई है। जीवन साथी की जरूरतों पर फिजूलखर्ची हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को हानि होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। मन की शांति बनी रहेगी। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर में व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पुराने किए गए कामकाज का आपको अच्छा फल मिलेगा। ऑफिस में कार्यों के प्रति समय अनुकूल रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। इस राशि के लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button