बॉलीवुड

बर्थडे पार्टी में पहुंचा ये लड़का है बड़ा सुपरस्टार, इनकी पत्नी-बेटा-बहू भी मशहूर कलाकार,पहचानिये

एक्टिंग की दुनिया से जुड़े कलाकारों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वही फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की नई-नई तस्वीरें देखने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। सितारे भी कई बार अपने बचपन की तस्वीरें शेयर कर देते हैं जिन्हें के बाद फैंस इन्हें पहचानने की कोशिश करते हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। बता दे यह बच्चा मशहूर अभिनेता प्राण साहब की बेटी के बर्थडे में शामिल हुआ था।

कई लोग इस बच्चे को पहचान नहीं पा रहे हैं। लेकिन बता दें कि यह बच्चा कपूर खानदान से ताल्लुक रखता है। तो आइए जानते हैं तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा कौन है?

ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्राण साहब नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनकी बेटी और कुछ अन्य बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं बगल में हाथ में गिफ्ट लिए खड़ा व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहना हुआ बच्चा भी दिखाई दे रहा है। बता दे यह बच्चा हिंदी सिनेमा का जाने-माने अभिनेता है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। खास बात यह है कि इस बच्चे के साथ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा हीरोइनों ने अपने करियर की शुरुआत की है। यदि आप इस बच्चे को नहीं पहचान पाए तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि यह बच्चा कौन है?

दरअसल, यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि अपने जमाने के सुपरस्टार ऋषि कपूर है। जी वही.. ऋषि कपूर जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी। बता दे जब ऋषि कपूर छोटे थे तो अपनी बहन रीमा जैन के साथ प्राण साहब की बेटी पिंकी के बर्थडे में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि ऋषि कपूर को प्यार से सभी चिंटू बुलाते थे। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन हमेशा ही दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

rishi kapoor

बता दें, ऋषि कपूर ने अपने करियर में ‘बॉबी’, ‘नसीब अपना अपना’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कर्ज’, ‘नसीब’, ‘प्रेम’, ‘रोग’, ‘कूली’, ‘बोल राधा बोल’, ‘नगीना’, ‘दामिनी’, ‘गुरुदेव’, ‘यह है जलवा’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘दो दूनी चार’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

गौरतलब है कि ऋषि कपूर का साल 2020 में कैंसर के चलते निधन हो गया। ना केवल ऋषि कपूर बल्कि उनकी पत्नी नीतू कपूर भी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। वही उनके बेटे रणबीर कपूर एक मशहूर कलाकार है जबकि उनकी बहू आलिया भट्ट भी जानी-मानी एक्ट्रेस है। आलिया और रणबीर हाल ही में बेटी के माता-पिता बने हैं। इनकी लाड़ली का नाम राहा कपूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button